फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special traffic rules enforcement campaign in Noida and Greater Noida against traffic rule violations

Traffic Rules: ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर काटे 5200 से अधिक चालान; नियम तोड़ने वाली कार भी रडार पर

Fri, 07 Jun 2024 04:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:14 PM IST
सार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 5,200 से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया। जबकि पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 8,406 ई-चालान जारी किए।

विज्ञापन
Special traffic rules enforcement campaign in Noida and Greater Noida against traffic rule violations
Noida Traffic Police (For Representation Only) - फोटो : PTI

विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 5,200 से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया। जबकि पुलिस ने गुरुवार को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 8,406 ई-चालान जारी किए। ट्रैफिक पुलिस के एक बयान के अनुसार, इन दोनों शहरों में मुख्य सड़क मार्गों, चौराहों और बाजारों में चलाए गए अभियान के दौरान हैचबैक और एसयूवी सहित 46 वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि ट्रैफिक नियमों के विशेष प्रवर्तन अभियान को अट्टापीर चौक, सेक्टर 62, 39, 125, किसान चौक, सूरजपुर चौक और परी चौक के आसपास चलाया गया। पुलिस ने बताया कि बिना हेलमेट (5,210) के वाहन चलाने के लिए सबसे ज्यादा ई-चालान जारी किए गए। इसके बाद बिना पार्किंग (942), गलत लेन में चलना (589), रेड लाइट जंप (293), बिना सीट बेल्ट (263), नंबर प्लेट में खराबी (237), दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग (173) के लिए चालान जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, वायु प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन करने पर 71 वाहन मालिकों का चालान किया गया, 59 को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए, 63 को यात्रा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए, 42 को ध्वनि प्रदूषण के लिए, जबकि 464 को 'अन्य' के रूप में वर्गीकृत अपराधों के लिए दंडित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया, "कुल 8,406 ई-चालान जारी किए गए। अभियान के दौरान कुल 32 वाहनों को उठा लिया गया। जबकि 46 वाहनों को जब्त कर लिया गया और 17 वाहनों पर पहिया जकड़ने की कार्यवाही की गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed