{"_id":"63a96ac205892651825e953e","slug":"sony-and-honda-first-ev-set-for-janyary-revel-know-about-car-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sony Honda EV: सोनी और होंडा ला रही इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगी खासियत, कब होगी पेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Sony Honda EV: सोनी और होंडा ला रही इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगी खासियत, कब होगी पेश
Mon, 26 Dec 2022 03:21 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 26 Dec 2022 03:21 PM IST
सार
सोनी और होंडा मिलकर एक इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई कार को अगले साल जनवरी में पेश किया जा सकता है। कार में क्या फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की दो प्रमुख कंपनियों में शामिल सोनी और होंडा मिलकर एक नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही थीं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कंपनियों के संयुक्त उपक्रम में इस नई कार को बनाकर पेश करने की तैयारी की जा रही है। कार को अगले साल जनवरी में पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में कार के फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कार हुई तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी और होंडा के संयुक्त उपक्रम में एक नई इलेक्ट्रिक कार को बनाया गया है। इस कार को पिछले कुछ समय से तैयार किया जा रहा था। अब इस कार को नए साल में दुनियाभर के लोगों के सामने पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां होगी पेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी और होंडा की नई इलेक्ट्रिक कार को चार जनवरी 2023 से शुरू हो रहे सीईएस2023 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2023) में शोकेस किया जा सकता है। यह कार्यक्रम अमेरिका के लॉस वेगस में शुरू होने वाला है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
क्या है खास फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई इलेक्ट्रिक कार में लेवल-3 की ADAS तकनीक होगी। इस तकनीक के साथ ही यह कार खुद चलने में सक्षम होगी। यानि कि इसे चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी। खुद से चलाने के लिए कार में कई कैमरे होंगे जिसे एआई के साथ जोड़ा जाएगा। सड़क पर चलाने के दौरान यह कैमरों की मदद से आस-पास के ट्रैफिक की जानकारी के मुताबिक ही कार को चलाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
कार में होगा खेलने का इंतजाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार खुद चलने में सक्षम तो होगी ही, साथ ही इसमें एंटरटेनमेंट का भी खास ध्यान रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि सफर के दौरान इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को सोनी प्लेस्टेशन-5 में बदला जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
कब से होगी डिलीवरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को शुरूआत में अमेरिका और यूरोप के बाजारों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार को अमेरिका में होंडा की फैक्ट्री में बना सकती है और इसके लिए बुकिंग की शुरूआत साल 2025 से कर सकती है और साल 2026 तक इसकी डिलीवरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
क्या होगी कीमत
बेहद खास फीचर्स के साथ आने वाली इस कार की कीमत भी काफी खास होगी। कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को लग्जरी सेगमेंट में लाया जाएगा। जिससे इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब एक से दो करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि इसे अभी भारतीय बाजार में नहीं लाया जाएगा लेकिन यह कीमत अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित