फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Small child standing on footrest of moving scooter Video goes viral

Traffic Violation: दंपत्ति ने बच्चे को चलती स्कूटर के फुटरेस्ट पर किया खड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 18 Apr 2024 09:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 09:04 PM IST
सार

बंगलूरू से एक वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक छोटा बच्चा चलते स्कूटर के फुटरेस्ट पर खड़ा दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Small child standing on footrest of moving scooter Video goes viral
Traffic Violation Bengaluru - फोटो : X/@Lollubee

विस्तार

बंगलूरू से एक वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक छोटा बच्चा चलते स्कूटर के फुटरेस्ट पर खड़ा दिख रहा है। जबकि माता-पिता भी स्कूटर पर सवार हैं और व्यस्त सड़क पर उसे चला रहे हैं। 
विज्ञापन

वास्तव में, वीडियो में जैसा देखा जा सकता है, स्कूटर में पीछे बैठी महिला ने हेलमेट भी नहीं पहना है। और वह बच्चे को अपनी तरफ पकड़े हुए दिखाई दे रही है। हालांकि सरकार और वाहन कंपनियां सड़कों को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि कुछ लोग सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो फुटेज व्हाइटफील्ड इलाके में रिकॉर्ड किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने इस वीडियो को साझा किया है। और बंगलूरू पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग की है। जैसा कि वीडियो में देखा गया है, आदमी स्कूटर चला रहा है जबकि एक महिला पीछे बैठी है। यह एक आम नजारा है जब हम दोपहिया वाहन पर माता-पिता के बीच या कभी-कभी सामने की तरफ बैठे हुए बच्चे को देखते हैं। लेकिन दोनों ही जोखिम भरे होते हैं। 
विज्ञापन

हालांकि, इस मामले में, जोड़े ने जोखिम कारक को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा दिया है क्योंकि बच्चे को स्कूटर के किनारे एक छोटे से फुटरेस्ट पर संतुलन बनाते हुए देखा जा सकता है। 

यह घटना भारत में सड़क सुरक्षा की अनदेखी को भी उजागर करती है। जबकि देश में दोपहिया वाहन दुर्घटनाएं चोट और मौत का एक प्रमुख कारण हैं। सड़क पर ऐसी लापरवाह गलतियों से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। और साथ ही अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed