{"_id":"66213d79cf0c7af66301cd0c","slug":"small-child-standing-on-footrest-of-moving-scooter-video-goes-viral-2024-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Violation: दंपत्ति ने बच्चे को चलती स्कूटर के फुटरेस्ट पर किया खड़ा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Violation: दंपत्ति ने बच्चे को चलती स्कूटर के फुटरेस्ट पर किया खड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 18 Apr 2024 09:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:04 PM IST
सार
बंगलूरू से एक वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक छोटा बच्चा चलते स्कूटर के फुटरेस्ट पर खड़ा दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Traffic Violation Bengaluru
- फोटो : X/@Lollubee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू से एक वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक छोटा बच्चा चलते स्कूटर के फुटरेस्ट पर खड़ा दिख रहा है। जबकि माता-पिता भी स्कूटर पर सवार हैं और व्यस्त सड़क पर उसे चला रहे हैं।
विज्ञापन
वास्तव में, वीडियो में जैसा देखा जा सकता है, स्कूटर में पीछे बैठी महिला ने हेलमेट भी नहीं पहना है। और वह बच्चे को अपनी तरफ पकड़े हुए दिखाई दे रही है। हालांकि सरकार और वाहन कंपनियां सड़कों को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि कुछ लोग सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वीडियो फुटेज व्हाइटफील्ड इलाके में रिकॉर्ड किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने इस वीडियो को साझा किया है। और बंगलूरू पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग की है। जैसा कि वीडियो में देखा गया है, आदमी स्कूटर चला रहा है जबकि एक महिला पीछे बैठी है। यह एक आम नजारा है जब हम दोपहिया वाहन पर माता-पिता के बीच या कभी-कभी सामने की तरफ बैठे हुए बच्चे को देखते हैं। लेकिन दोनों ही जोखिम भरे होते हैं।
हालांकि, इस मामले में, जोड़े ने जोखिम कारक को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा दिया है क्योंकि बच्चे को स्कूटर के किनारे एक छोटे से फुटरेस्ट पर संतुलन बनाते हुए देखा जा सकता है।
Idiots on the road 🤬@blrcitytraffic @BlrCityPolice please take action. pic.twitter.com/tAN9BxTHiS
— 𝗟 𝗼 𝗹 𝗹 𝘂 𝗯 𝗲 𝗲 (@Lollubee) April 15, 2024
यह घटना भारत में सड़क सुरक्षा की अनदेखी को भी उजागर करती है। जबकि देश में दोपहिया वाहन दुर्घटनाएं चोट और मौत का एक प्रमुख कारण हैं। सड़क पर ऐसी लापरवाह गलतियों से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। और साथ ही अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।