फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Skoda Kushaq Monte Carlo Edition Launch in India Know Price Features Specifications Details in Hindi

Skoda Kushaq Monte Carlo: स्कोडा ने भारत में लॉन्च किया कुशाक एसयूवी का नया मोंटे कार्लो एडिशन, जानें कीमत और खासियत

Mon, 09 May 2022 05:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 05:24 PM IST
सार

Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने भारतीय बाजर में अपनी Kushaq (कुशाक) एसयूवी के बहुप्रतीक्षित Monte Carlo (मोंटे कार्लो) एडिशन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition Launch in India Know Price Features Specifications Details in Hindi
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Skoda

विस्तार

Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने भारतीय बाजर में अपनी Kushaq (कुशाक) एसयूवी के बहुप्रतीक्षित Monte Carlo (मोंटे कार्लो) एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये तय की है। कुशाक के रेगुलर मॉडल की तुलना में इसे अलग लुक देने के लिए, एसयूवी में ब्लैक-आउट एक्सटीरियर एलिमेंट्स, डुअल-टोन केबिन और स्लाविया सेडान के जैसा ऑल-न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसे Kushaq के मौजूदा लाइन-अप से बीएस6 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन


शानदार रिस्पॉन्स
स्कोडा ने जून 2021 में भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कुशाक लॉन्च की थी। इस एसयूवी को कार खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह MQB-AO-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो VW ताइगुन और स्कोडा स्लाविया सेडान में भी इस्तेमाल किया गया है। इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट की सफलता का जश्न मनाने के लिए, स्कोडा ने भारतीय बाजार में नया कुशाक मोंटे कार्लो एडिशन लॉन्च किया है। 
विज्ञापन

Skoda Kushaq Monte Carlo Edition Launch in India Know Price Features Specifications Details in Hindi
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Skoda
वैरिएंट के आधार पर कीमत
स्कोडा ने भारतीय बाजार के लिए Kushaq की लाइन-अप में अपने बेशकीमती मोंटे कार्लो एडिशन को शामिल किया है। यह इस समय चेक निर्माता की सबसे लोकप्रिय कार है। दुनिया भर युवा खरीदारों के बीच इस स्पोर्टी एसयूवी की लोकप्रियता और मांग बढ़ी है। ऐसे में नए एडिशन की लॉन्चिंग के साथ, कंपनी का यह कदम से समझ में आता है। Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन को एसयूवी के टॉप-स्पेक Style (स्टाइल) वैरिएंट के ऊपर पोजिशन किया गया है। नया मोंटे कार्लो एडिशन 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। 
 
स्कोडा कुशाक वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये)
Monte Carlo 1.0 TSI MT

15.99 लाख

Monte Carlo 1.0 TSI AT

17.69 लाख 

Monte Carlo 1.5 TSI MT

17.89,लाख

Monte Carlo 1.5 TSI AT

19.49 लाख

Skoda Kushaq Monte Carlo Edition Launch in India Know Price Features Specifications Details in Hindi
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Skoda
नए एडिशन के लुक में क्या हुए बदलाव
Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी दिखता है। इस एडिशन को एक्सक्लूसिव तौर पर दो कलर ऑप्शन- टॉरनेडो रेड और कैंडी व्हाइट में पेश किया गया है। इस एसयूवी में पारंपरिक बटर-फ्लाई पैटर्न मल्टी-स्लैट ग्रिल है, जिसमें अब क्रोम सराउंड के बजाय ग्लॉसी ब्लैक सराउंड है। ग्रिल के किनारे डीआरएल के साथ क्रिस्टलीय एलईडी हेडलैंप हैं। इस एसयूवी में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट डिफ्यूजर भी है।

एसयूवी के फ्रंट फेंडर पर मोंटे कार्लो की बैजिंग दी गई है। एसयूवी में नए 17-इंच ड्यूल-टोन वेगा अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वाहन को 1.5-लीटर TSI वर्जन के आगे के पहियों में स्पोर्टी रेड ब्रेक कैलीपर्स मिलते हैं, जबकि 1.0-लीटर वर्जन में ब्लैक ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। इसमें ब्लैक ORVM और क्रोम डोर हैंडल और मैट ब्लैक रूफ रेल के साथ ब्लैक रूफ मिलते हैं। पीछे की तरफ, Kushaq Monte Carlo एडिशन में डुअल-टोन स्पॉइलर, और ग्लॉसी ब्लैक रियर डिफ्यूजर और ट्रंक गार्निश मिलता है। स्कोडा और कुशक लेटरिंग अब ग्लॉस ब्लैक में दी गई है।
विज्ञापन

Skoda Kushaq Monte Carlo Edition Launch in India Know Price Features Specifications Details in Hindi
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Team-BHP
इंटीरियर और फीचर्स
Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन के केबिन और इंटीरियर की बात करें तो, इसमें रेड और ब्लैक कलर का डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री मिलता है। इसमें मोंटे कार्लो इन्सक्रिप्शन के साथ डुअल-टोन वेंटिलेटेड फ्रंट लेदर सीटें मिलती हैं। डोर आर्मरेस्ट और सेंटर आर्मरेस्ट में भी रेड स्टिचिंग दी गई है। स्पोर्टी फील के लिए इसमें रेड एंबियंट लाइटिंग और एल्युमीनियम पैडल दिए गए हैं।

रूबी रेड मैटेलिक इंसर्ट के साथ डुअल-टोन थीम सेंटर कंसोल और फ्रंट डोर हैंडल पर पेश की गई है। इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टू-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। इसके साथ ही, एसयूवी को सामने के दरवाजों पर मोंटे कार्लो लिखी हुई स्कफ प्लेट, 8 स्पीकर और सबवूफर के साथ एक स्कोडा साउंड सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
 

Skoda Kushaq Monte Carlo Edition Launch in India Know Price Features Specifications Details in Hindi
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Skoda
इंजन और गियरबॉक्स
यह एसयूवी दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है - एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर TSI और एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर TSI इंजन। 1.0-लीटर इंजन 114bhp और 178Nm का आउटपुट देता है। जबकि 1.5-लीटर इंजन 148bhp का पावर और 250Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (1.0-लीटर TSI) और 7-स्पीड DSG (1.5-लीटर TSI) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed