फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Skoda Auto Appeals In Bombay High Court Against Rs 11000 Crore Custom Duty Evasion Notice

Skoda Auto: शोकॉज नोटिस के खिलाफ स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट, जानें पूरा मामला

Mon, 03 Feb 2025 06:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 06:24 PM IST
सार

Skoda Auto Custom Notice: कस्टम अधिकारियों ने स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया पर आरोप लगाया है कि उसने कारों के आयात को लेकर गलत जानकारी दी और कस्टम ड्यूटी में छूट का अनुचित लाभ उठाया। आरोप के मुताबिक, यह धोखाधड़ी उन कारों को लेकर की गई जो पूरी तरह से नॉक डाउन (CKD) यूनिट के रूप में भारत में लाई गई थीं।

विज्ञापन
Skoda Auto Appeals In Bombay High Court Against Rs 11000 Crore Custom Duty Evasion Notice
कस्टम ड्यूटी मामले में स्कोडा पर कर्रवाई - फोटो : Skoda Auto

विस्तार

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने लगभग 11,000 करोड़ रुपये (1.4 बिलियन डॉलर) के कस्टम ड्यूटी धोखाधड़ी के आरोप को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी पर आरोप है कि उसने पूरी तरह से नॉक डाउन (CKD) यूनिट्स के रूप में कारों के आयात में गड़बड़ी की है, जिससे कस्टम ड्यूटी से बचने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


कंपनी का पक्ष
पीटीआई के मुताबिक, इस मामले पर जब स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो कंपनी ने कहा कि वह कानूनी रूप से उपलब्ध सभी उपायों का उपयोग कर रही है और इस नोटिस के खिलाफ उचित कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा, "स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया एक जिम्मेदार संगठन के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी वैश्विक व स्थानीय कानूनों का पूर्ण रूप से पालन करती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
कस्टम अधिकारियों ने स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया पर आरोप लगाया है कि उसने कारों के आयात को लेकर गलत जानकारी दी और कस्टम ड्यूटी में छूट का अनुचित लाभ उठाया। आरोप के मुताबिक, यह धोखाधड़ी उन कारों को लेकर की गई जो पूरी तरह से नॉक डाउन (CKD) यूनिट के रूप में भारत में लाई गई थीं।

फॉक्सवैगन ग्रुप के तहत ऑडी, VW और स्कोडा जैसे ब्रांड आते हैं, जो CKD के रूप में कारों का आयात कर भारत में असेंबल करते हैं। इनमें ऑक्टाविया, सुपर्ब, कोडिएक, पसाट, जेटा और टिगुआन जैसी कारें शामिल हैं।

आरोप है कि कंपनी ने कार पार्ट्स को अलग-अलग यूनिट्स के रूप में आयात कर कस्टम ड्यूटी में बचत की, जबकि नियमों के अनुसार CKD यूनिट्स पर ज्यादा आयात शुल्क लागू होता है।


फॉक्सवैगन ग्रुप की भारत में रणनीति
वर्ष 2019 में फॉक्सवैगन ग्रुप इंडिया ने अपने तीन पैसेंजर कार सब्सिडियरी कंपनियों को स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया में विलय करने की मंजूरी ली थी। इस कदम का मकसद बेहतर समन्वय स्थापित करना और 2025 तक भारतीय बाजार में स्कोडा व फॉक्सवैगन की हिस्सेदारी बढ़ाना था।

इसके अलावा, जुलाई 2018 में फॉक्सवैगन ग्रुप ने इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत 1 बिलियन यूरो का निवेश करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed