फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   signs of steering failure in cars know the details

Car Steering: कार का स्टीयरिंग व्हील खराब होने से पहले देता है ये संकेत, नहीं दिया ध्यान तो हो सकता है नुकसान

Tue, 16 Jul 2024 05:25 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 05:25 PM IST
सार

कार का स्टीयरिंग व्हील गाड़ी चलाने के लिए कितना जरूरी है, इस बात को तो आप जानते ही होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि स्टीयरिंग व्हील खराब होने से पहले कई सारे संकेत देता है, आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन
signs of steering failure in cars know the details
Car Steering - फोटो : Freepik

विस्तार

आजकल काफी लोग कारों की जानकारी रखते हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक कार समय-समय पर आती रहती है।  मगर फिर भी काफी लोग कार के उपकरणों के बारे में सही से नहीं जानते हैं। कार का स्टीयरिंग व्हील गाड़ी चलाने के लिए बेहद जरूरी है। अगर इसमें जरा सी भी दिक्कत आ गई तो फिर मोटा खर्च करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टीयरिंग व्हील में खराबी आने से पहले अलग-अलग संकेत मिलते हैं। 

विज्ञापन

स्टीयरिंग व्हील से आवाज

कार चलाते वक्त अगर स्टीयरिंग व्हील से जोर-जोर की आवाज आए तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, यह आवाज एक बड़ी खराबी की ओर इशारा करती है। जब भी आवाज आनी शुरू हो तो फौरन किसी काबिल मैकेनिक से इसकी जांच करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीयरिंग व्हील में वाइब्रेशन

कार के स्टीयरिंग व्हील में से अगर हल्की या पिर बहुत तेज वाइब्रेशन आने लगे तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ऐसा करने से बाद में मोटा खर्चा करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में कार चलाने से बचना चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द किसी मैकेनिक से जांच करवानी चाहिए। 

विज्ञापन

स्टीयरिंग व्हील हो जाएं सख्त

स्टीयरिंग व्हील को अगर घूमाते वक्त स्टीयरिंग थोड़ा सा भी सख्त हो जाए तो बिना देर किए किसी मैकेनिक से चेक करवाएं। वहीं, ऐसी स्थिति में कार को किसी सुरक्षित पर पार्क कर दें। अगर ऐसी स्थिति में कार चलाने की कोशिश की तो हादसा हो सकता है। 

फ्ल्यूड का स्तर कम होना

स्टीयरिंग व्हील का फ्ल्यूड अगर कम हो जाए तो भी स्टीयरिंग व्हील से आवाज आती है। ऐसे में एक बार फ्ल्यूड के स्तर की जांच करनी चाहिए। अगर आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आप किसी अच्छे मैकेनिक की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed