फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   SIAM Auto Sales Data Passenger vehicle wholesales in India increases 4 per cent year-on-year in May

SIAM: मई में घरेलू यात्री वाहन खुदरा बिक्री चार प्रतिशत बढ़ी, सियाम ने जारी किए आंकड़े

Tue, 11 Jun 2024 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 01:27 PM IST
सार

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 4 प्रतिशत बढ़कर 3,47,492 यूनिट्स हो गई। उद्योग निकाय SIAM ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
SIAM Auto Sales Data Passenger vehicle wholesales in India increases 4 per cent year-on-year in May
Automobile Industry - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 4 प्रतिशत बढ़कर 3,47,492 यूनिट्स हो गई। उद्योग निकाय SIAM ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनियों से डीलरों को कुल यात्री वाहन (पीवी) डिस्पैच मई 2023 में 3,34,537 यूनिट्स था।
विज्ञापन

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "पिछले साल के उच्च आधार प्रभाव को मुख्य रूप से देखते हुए, यात्री वाहनों में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले महीने 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो 16,20,084 यूनिट्स हो गई है। जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 14,71,550 यूनिट्स थी। तीन पहिया वाहनों की डिस्पैच में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जो मई में 55,763 यूनिट्स हो गई है, जबकि मई 2023 में यह 48,610 यूनिट्स थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed