{"_id":"61c9acd228a1d772431f5332","slug":"shema-electric-unveils-two-electric-two-wheelers-ses-hobby-and-ses-tuff-at-ev-india-expo-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"EV: SHEMA Electric ने ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में पेश किए दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: SHEMA Electric ने ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में पेश किए दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, जानें डिटेल्स
Mon, 27 Dec 2021 05:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:38 PM IST
सार
ओडिशा के एक युवा मेक-इन-इंडिया ईवी निर्माता, SHEMA Electric (शेमा इलेक्ट्रिक) ने ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की अपनी शानदार श्रृंखला पेश की।
विज्ञापन
SHEMA Electric Team (L-R) Yogesh Kumar Lath, Founder & COO, Seema Lath, Director, Saket Agarwal, Director
- फोटो : SHEMA Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के एक युवा मेक-इन-इंडिया ईवी निर्माता, SHEMA Electric (शेमा इलेक्ट्रिक) ने ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की अपनी शानदार श्रृंखला पेश की। ईवी एक्सपो 2021 के प्रतिष्ठित मंच पर, अपने SES TUFF (एसईएस टफ) (हाई स्पीड) और SES HOBBY (एसईएस हॉबी) (लो स्पीड) को पेश किया। जिसे काफी विजिटर्स ने सराहा। इसके अलावा कंपनी ने लो स्पीड श्रेणी में उपलब्ध पूरे प्रोडक्ट रेंज - SES ZOOM (एसईएस जूम), SES BOLD (एसईएस बोल्ड), SES EAGLE (एसईएस ईगल) और SES TUFF (एसईएस टफ) को भी प्रदर्शित किया। इस रेंज प्रदर्शनी में मौजूद लोगों ने इसकी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और क्लासी डिजाइन को सराहा।
SES TUFF (हाई-स्पीड)
ब्रांड ने B2B सेगमेंट के लिए हाई स्पीड 2-व्हीलर को पेश किया। मल्टी यूटिलिटी इलेक्ट्रिक बाइक 150 किलोग्राम लोडिंग क्षमता पर 150 किमी की रेंज की पेशकश करते हुए 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाएगी। SES TUFF में एक डुअल 60V, 30 Ah लिथियम डिटेचेबल बैटरी पैक मिलता है। यानी इस बैटरी को वाहन से निकाल कर सुविधा के अनुसार घर में चार्ज किया जा सकता है।
SES HOBBY (लो-स्पीड)
ब्रांड का एक अन्य प्रोडक्ट भारत में निर्मित ई-स्कूटर SES HOBBY है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा होगी और यह एक बार चार्ज करने पर 100 किमी की दूरी तय करेगी। कंपनी का कहना है कि स्टाइल और हाई-एंड टेक्नोलॉजी के मेल से यह एक शानदार प्रोडक्ट साबित होगा। एसईएस हॉबी 60V और 30 Ah डिटैचेबल बैटरी के साथ पैक किया गया है। इस बैटरी को फुल चार्ज करन में 4 घंटे के समय लगता है।
विज्ञापन
इस समय, ब्रांड के 6 प्रोडक्ट हैं, जिसमें 5 लो स्पीड ई-स्कूटर श्रेणी में है। और एक फेम-II श्रेणी के तहत आनेवाला हाई-स्पीड टू-व्हीलर होगा।
2-3 नए हाई स्पीड वाहन करेगी लॉन्च
नए प्रोडक्ट को पेश किए जाने के मौके पर योगेश कुमार लाठ, संस्थापक और सीओओ, शेमा इलेक्ट्रिक ने कहा, "भारत में ईवी बाजार नया है, और देश ने अपने लिए बहुत बड़े लक्ष्य रखे हैं। इसे हासिल करने के लिए, यह अनिवार्य है कि सभी उद्योग इसके समग्र विकास की दिशा में सक्रिय रूप से भाग लें। हम यूजर्स की अपेक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आक्रामक रूप से ईवी दोपहिया वाहनों का निर्माण कर रहे हैं। हम दूसरी तरफ आउटरीच का विस्तार करते हुए उत्पादों को नया करना और आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक, हम बाजार में 2 से 3 नए हाई स्पीड प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे, और पूरे भारत में हमारे साथ 100 से ज्यादा डीलर होंगे।"
शेमा इलेक्ट्रिक के पास इस समय में 13 राज्यों में नेटवर्क में 75 डीलर हैं। हमारा लक्ष्य अगले 6 महीनों में भारत के सबसे बड़े मार्केट्स -राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, गुजरात में एंट्री करना है।
कंपनी के अन्य मॉडल्स
शेमा ई-व्हीकल और सोलर प्रा. लिमिटेड (एसईएस) ने 2016 में अपना पहला FLY मॉडल लॉन्च किया था, जिसे ARAI द्वारा लो स्पीड श्रेणी के तहत रखा गया था। इसे 2017 में बिक्री के लिए उतारा गया। इस समय ब्रांड 4 उत्पादों की बिक्री कर रहा है। जिसमें SES Eagle (एसईएस ईगल), SES Tuff (एसईएस टफ), SES Zoom (एसईएस जूम) और SES Bold (एसईएस बोल्ड) शामिल हैं, जिनमें से हर मॉडल में 4-5 वेरिएंट हैं और सभी का उत्पादन चल रहा है।