फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Second hand cars demand will increase after lockdown these auto companies sell cars

लॉकडाउन के बाद सेकेंड हैंड कारों की बढ़ेगी मांग, ये ऑटो कंपनियां बेचती हैं कारें, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 26 Apr 2020 08:20 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Second hand cars demand will increase after lockdown these auto companies sell cars
second hand cars
भारत सहित दुनियाभर में कोरोना संकट से हाहाकार मचा है। लोग लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उद्योग सेक्टरों की हालत खराब है। कैश फ्लो के चलते पैसे की किल्लत शुरू हो गई है। वहीं आर्थिक तंगी के इस समय में जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे थे वह अब पैसों को संभालकर रखना पसंद करेंगे। जानकारों का मानना है कि जो लोग नई कार खरीदने का विचार कर रहे थे उनमें से ज्यादातर लोग सेकेंड हैंड कार खरीदना पसंद करेंगे। यानी लॉकडाउन के बाद बाजार में सेकेंड हैंड कारों को लेकर तेजी आ सकती है।     
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि अगले 3-4 सालों में देश में सेकेंड हैंड कारों की बिक्री में बड़े उछाल आने के अनुमान हैं। बता दें कि ऑटो निर्माता कंपनियां खुद भी सेकेंड हैं कारें बेचती हैं। मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जो सिर्फ अपनी कारों को ही दोबारा बेचते हैं। जबकि महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स और टोयोटा यू-ट्रस्ट सभी ब्रांडों की कारों की बिक्री करते हैं। कई कंपनियां इसे फायदे का सौदा भी समझ रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि लॉकडाउन के बाद व्यापार का एक अच्छा हिस्सा सेकेंड हैंड कारों की बिक्री से आ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक एफसीए इंडिया के अध्यक्ष और एमडी पार्था दत्ता ने कहा कि आने वाले समय में कई लोग ऐसे भी होंगे जो सार्वजनिक वाहनों को छोड़कर निजी वाहनों की ओर रूख करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में कुल आबादी के हिसाब से कारों की संख्या काफी कम है। वहीं सबसे ज्यादा असर वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण पड़ा है। इसलिए इस मुश्किल घड़ी में सेकेंड हैंड कारों की बढ़ी हुई बिक्री एक अच्छा संकेत लेकर आ सकती है। उन्होंने कहा कि दो पहिया और सर्टिफाइड यूज्ड कार मार्केट में उछाल आएगा।
 
विज्ञापन

महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स के एमडी और सीईओ आशुतोष पांडे ने कहा कि आने वाले महीनों में सेकेंड हैंड कार बाजार मौजूदा संकट से उभार सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में ग्राहक पैसे बचाने के लिए डाउन ट्रेडिंग कर सकते हैं। वहीं ऑटो सेक्टर में पहले से इस्तेमाल की गई कारों में शायद सबसे अच्छा निवेश होगा। उन्होंने कहा कि दो पहिया ग्राहक भी अपग्रेड कारों को चुन सकते हैं। इसलिए पुरानी कारों की सफलता भी नई कारों पर निर्भर है, क्योंकि कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो अपने वाहनों के एक्सचेंज के लिए ही आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed