फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   seat belt challan dont wear black tshirt while driving car will get traffic challan

Traffic Challan: यह गलती करने पर कैमरे से कट जाएगा ट्रैफिक चालान? बचने के लिए इस बात का रखें ध्यान

Wed, 21 Aug 2024 12:02 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 12:02 PM IST
सार

सड़क पर वाहन चलाते समय चालक कई तरह की गलतियां करते हैं। वाहन चालक ने अगर गाड़ी चलाते वक्त यह बड़ी गलती की तो फिर कैमरा मोटा चालान वसूल सकता है। भारी जुर्माने से बचने के लिए चालक को इस खास बात का ध्यान रखना है। 
 

विज्ञापन
seat belt challan dont wear black tshirt while driving car will get traffic challan
Traffic Challan - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में पिछले कुछ सालों में मोटर वाहन नियमों में काफी सख्ती की गई है। हालांकि, इसके बाद भी हर साल सैकड़ों सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क पर वाहन चलाते समय जब भी चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो ट्रैफिक चालान काटा जाता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि देश की कई सड़कों पर कैमरों के जरिए ट्रैफिक चालान काटा जाता है। अगर वाहन चालक सीमित गति से ज्यादा रफ्तार से वाहन चलाता है या फिर कोई अन्य नियम जैसे गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट नहीं पहनना तो कैमरा उस वाहन चालक का चालान काट देता है। मगर एक गलती की वजह से कैमरा नियम का उल्लंघन न करने पर भी चालान काट देता है। आगे जानिए क्या है पूरी खबर। 

विज्ञापन

कैमरा काट देगा ट्रैफिक चालान

अगर गाड़ी चलाने वाले ने काले रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहनी है तो उसका चालान कट सकता है। दरअसल, सड़कों पर लगा कैमरा काले रंग की शर्ट या टी-शर्ट की सही ढंग से पहचान नहीं कर पाता है। कैमरा इस बात की पुष्टि नहीं कर पाता है कि वाहन चालक ने सीट बेल्ट पहनी है या नहीं। सड़क पर खड़े ट्रैफिक पुलिस वालों को समझ में आ जाता है कि वाहन चालक ने काले रंग शर्ट या टी-शर्ट पहनी है और सीट बेल्ट भी लगा रखी है। मगर सड़क पर वाहनों की गति मापने वाले कैमरे इसकी सही पहचान नहीं कर पाते हैं। इस वजह से वाहन चालक का सीट बेल्ट न पहनने के लिए चालान कट जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

मोटर वाहन नियम के अनुसार, अगर वाहन चालक ने गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं पहनी है तो वाहन चालक का एक हजार रुपये का चालान कटता है। वहीं, वाहन चालक द्वारा दोबारा ऐसा करने पर फिर से एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इस तरह की किसी भी दिक्कत से बचने के लिए वाहन चालकों को काले रंग शर्ट या टी-शर्ट पहनने से बचना है। इस बात को उन सड़कों पर ज्यादा ध्यान रखना है, जहां पर कैमरे के जरिए ट्रैफिक चालान काटा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed