{"_id":"639853f4d2699872956ecaa6","slug":"santro-removed-from-hyundai-s-official-website-in-india-know-full-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Santro Removed: ह्यूंदै की वेबसाइट से हटी सेंट्रो, इस कार ने कंपनी को भारत में किया था स्थापित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Santro Removed: ह्यूंदै की वेबसाइट से हटी सेंट्रो, इस कार ने कंपनी को भारत में किया था स्थापित
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:12 PM IST
सार
ह्यूंदै ने अपनी हैचबैक कार सेंट्रो को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी पहले ही कार का प्रोडक्शन बंद कर चुकी थी। इसी कार ने कंपनी को भारतीय बाजार में स्थापित किया था।
विज्ञापन
1 of 6
हुंडई सेंट्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में फैमिली हैचबैक कार सेंट्रो को वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अब हैचबैक सेगमेंट में सिर्फ तीन कारें हैं। कंपनी ने क्यों इस कार को हटाया है और इसमें क्या फीचर्स मिलते थे। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
वेबसाइट से हटी सेंट्रो
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेंट्रो कार को हटा दिया गया है। नवंबर महीने तक इस कार को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया हुआ था। लेकिन अब इस कार को वेबसाइट से हटा दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पहले ही कार का उत्पादन बंद कर दिया था। इसका कारण कम मांग को बताया गया था। उत्पादन बंद करने के बाद कंपनी पेट्रोल वैरिएंट की जगह इसके सीएनजी वैरिएंट को ही बाजार में बेच रही थी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टॉक भी खत्म हो गया है। जिसके बाद कंपनी ने वेबसाइट से कार को हटाया है।
ह्यूंदै सेंट्रो भी शहर में चलाने के लिए काफी अच्छी कार थी। इसकी लंबाई 3610 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम थी। इसमें 1100 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता था साथ ही सीएनजी का विकल्प भी इसमें आता था। इसके बेस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती थी। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.41 लाख रुपये थी। ह्यूंदै सेंट्रो सीएनजी 29 किलोमीटर प्रति किलो का एवरेज देती थी।
सेंट्रो को फैमिली कार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ऐसे छोटे परिवार जिन्हें मारुति की जगह कम दाम में फैमिली कार चाहिए होती थी। उन्हें सेंट्रो काफी पसंद आती थी। इस कार को कंपनी ने साल 1998 में भारतीय बाजार में पेश किया था। जिस समय छोटी कारों के सेगमेंट में मारुति लीडर थी। उस समय इस कार ने दूसरी कंपनियों को चुनौती देते हुए भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाई और कंपनी को स्थापित किया। इसके बाद कंपनी ने 2014 में इस कार को बंद किया और 2018 में दोबारा से लॉन्च किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।