{"_id":"63982d86d7678c25c304a022","slug":"maruti-showed-the-first-flex-fuel-technology-car-wagon-r-know-what-is-the-specialty-and-other-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flex Fuel Car: भारत में जल्द मिलेंगी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली कारें, जानें किन कारों में मिलेगी यह तकनीक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Flex Fuel Car: भारत में जल्द मिलेंगी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली कारें, जानें किन कारों में मिलेगी यह तकनीक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 13 Dec 2022 03:17 PM IST
सार
मारुति सुजुकी की ओर से फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली पहली कार को दिखाया गया है। मारुति के अलावा और किस कंपनी की ओर से फ्लेक्स फ्यूल वाली कार भारत में सबसे पहले लाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली कार को दिखाया गया है। हालांकि मारुति से पहले टोयोटा की ओर से फ्लेक्स फ्यूल वाली कार को भारतीय बाजार में दिखाया जा चुका है। किन कंपनियों की कारों में यह तकनीक दी जाएगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
टोयोटा की फ्लेक्स फ्यूल कार
2 of 6
फ्लेक्स फ्यूल वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों को लाने वाली पहली कंपनी टोयोटा है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार से पर्दा उठाया। कंपनी की कोरोला एल्टिस फ्लेक्स फ्यूल वाली कार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेश किया था। हालांकि यह पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और अभी ऐसी कारों को आम आदमी तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।
टोयोटा के बाद मारुति की ओर से फ्लेक्स फ्यूल कार को लाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कंपनी ने हाल में इस तकनीक से लैस पहली कार को दिखाया है। हालांकि अभी यह सिर्फ प्रोटोटाइप है, लेकिन जरूरी टेस्ट के बाद इस तकनीक वाली कारों को कंपनी की ओर से बाजार में उतारा जा सकता है। मारुति की ओर से जिस कार में इस तकनीक को लगाया गया है, वह वैगन आर कार है। भारत में यह कार सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में शामिल है। जानकारी के मुताबिक कंपनी सबसे पहले इसी कार के साथ फ्लेक्स फ्यूल सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। इसके बाद ही अन्य कारों में भी कंपनी इस तकनीक को ला सकती है।
कंपनी की ओर से वैगन आर के जिस प्रोटोटाइप को दिखाया गया है। वह ई20 से लेकर ई85 तक के ईथेनॉल वाले मिश्रित पेट्रोल से चलाई जा सकती है। इस तकनीक को सुजुकी जापान के साथ मिलकर भारत में ही डेवलप किया गया है।
मारुति ओर से फ्लेक्स फ्यूल कार की जानकारी में बताया गया है कि इस कार में ईथेनॉल के लिए एक सेंसर भी लगाया गया है जो ई20 और ई85 ईंधन को कार के अनुकूल बनाएगा। इसके साथ ही इस कार को देश के बेहद ठंडे इलाकों में भी चलाने के लिए बनाया गया है। ठंडे इलाकों में कार चलाने के समय ईंधन ना जमे इसके लिए इसमें ईंधन को गर्म करने के लिए हीटर भी दिया गया है। जिसके बाद इस कार को आसानी से माइनस 10 से 15 डिग्री के तापमान में भी चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसके कई खास पार्ट्स को स्टैंडर्ड वाहन के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।