फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   safety features in bike abs combined braking system and traction control

Bike Safety Tips: बाइक में होने ही चाहिए ये तीन सेफ्टी फीचर्स, वरना राइडर की जान पर आ जाता है खतरा!

Sun, 14 Jul 2024 06:06 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 14 Jul 2024 06:06 PM IST
सार

अगर आपके पास मोटरसाइकिल है तो आज लीजिए कि बाइक में किन सेफ्टी फीचर्स का होना जरूरी है। अगर ये तीन सेफ्टी फीचर्स बाइक में नहीं है तो राइडर को काफी नुकसान हो सकता है। जानिए क्या है डिटेल।

विज्ञापन
safety features in bike abs combined braking system and traction control
Bike Safety Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में हर साल सैंकड़ों लोगों की जान सड़क हादसे में चली जाती है। कार वालों को सेफ्टी के लिए कई सारे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि मोटरसाइकिल में भी राइडर की सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए गए होते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको यहां से अच्छी जानकारी मिल सकती है, जो बाइक के सफर को पहले से ज्यादा सुरक्षित कर सकता है। 

विज्ञापन

बाइक में क्या काम करता है एबीएस

एबीएस यानी एंटी ब्रेकिंग सिस्टम। यह फीचर बाइक में सेफ्टी के लिए दिया गया होता है। शहरों में अक्सर देखा जाता है कि बाइक के आगे अचानक से कोई आ जाता है, ऐसे में मोटरसाइकिल को रोकते हुए बाइक फिसल सकती है। इस परेशानी को ठीक करने के लिए बाइक में एबीएस सिस्टम मिलता है। हालांकि, यह फीचर हर बाइक में नहीं मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की जानकारी

कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम बाइक को शानदार सेफ्टी प्रदान करता है। यह फीचर बाइक के दोनों पहियों के साथ दिया जाता है। इस फीचर का यह फायदा होता है कि सिर्फ बाई ओर के ब्रेक को दबाने से ही बाइक के दोनों पहिए रुक जाते हैं। वहीं, जिन बाइक में यह सुविधा नहीं मिलती है, उनके पहियों में अलग-अलग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया होता है, जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। 

विज्ञापन

ट्रैक्शन कंट्रोल का फायदा

ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर का इस्तेमाल गीली सड़क पर सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। जिस बाइक में यह फीचर मिलता है, वो बारिश के पानी या कीचड़ वाली सड़क पर आसानी से फिसलती नहीं है, क्योंकि ट्रैक्शन कंट्रोल बाइक को नियंत्रित कर लेता है। इस फीचर की सहायता से बाइक राइडर आसानी से सड़क पर बाइक की पकड़ कर पाता है। साथ ही बाइक की हैंडलिंग में भी आसानी हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed