फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Plans 5 New Bikes Including Himalayan 750, Sets Up New Andhra Pradesh Plant

Royal Enfield का 2027 प्लान: लॉन्च होंगी 5 दमदार बाइक्स, 13 मॉडल्स को मिलेगा नया अपडेट; जानें पूरी डिटेल

Fri, 08 May 2026 04:19 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 08 May 2026 04:19 PM IST
सार

Royal Enfield 2027 Launches: रॉयल एनफील्ड FY2027 में अपने पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार करने जा रही है। इसके तहत हिमालयन 750, बुलेट 650 और कॉन्टिनेंटल GT750 समेत पांच नई मोटरसाइकिलें लॉन्च की जाएंगी। कंपनी 350cc से 750cc सेगमेंट तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 13 मौजूदा मॉडलों को भी अपडेट करेगी। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता और रोजगार दोनों में बड़ा इजाफा होगा।

विज्ञापन
Royal Enfield Plans 5 New Bikes Including Himalayan 750, Sets Up New Andhra Pradesh Plant
कॉन्टिनेंटल जीटी750 - फोटो : रॉयल एनफील्ड

विस्तार

रॉयल एनफील्ड वित्त वर्ष 2027 में बड़े धमाके की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस सिर्फ नई बाइक्स लॉन्च करने पर ही नहीं, बल्कि अपने मौजूदा मॉडल्स को और भी बेहतर बनाने पर है।

विज्ञापन


वर्तमान में 350cc से 650cc सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का एकछत्र राज है। लेकिन अब कंपनी अपने विरोधियों को मात देने और प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 750cc की पावरफुल बाइक्स भी लाने वाली है। साथ ही, कंपनी आंध्र प्रदेश में अपना एक नया और बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगा रही है। आइए जानते हैं कंपनी का पूरा प्लान।

विज्ञापन


5 नई बाइक्स की होगी एंट्री

रॉयल एनफील्ड FY2027 में 5 बिल्कुल नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इन नई बाइक्स की लिस्ट में शामिल हैं:

  • हिमालयन 440
  • स्क्रैम 450
  • बुलेट 650
  • हिमालयन 750
  • कॉन्टिनेंटल GT750

750cc के हाई-परफॉरमेंस प्रीमियम सेगमेंट में कदम रखना कंपनी के लिए एक गेम-चेंजर साबित होने वाला है। इससे न सिर्फ ग्लोबल मार्केट में कंपनी की धाक जमेगी। बल्कि रॉयल एनफील्ड के उन फैंस को एक शानदार अपग्रेड भी मिलेगा जो ज्यादा पावरफुल बाइक की तलाश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आपको पता है?

भले ही आज कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक 650cc की है, लेकिन इतिहास में रॉयल एनफील्ड ने इससे भी बड़े इंजन बनाए हैं। ओरिजिनल 'Interceptor' 750cc इंजन के साथ आती थी। वहीं, 'Model K' में 976cc का भारी-भरकम V-twin इंजन दिया गया था।


13 पुराने मॉडल्स को मिलेगा नया अपडेट

बाजार में मची प्रतिस्पर्धा को देखते हुए रॉयल एनफील्ड अब अपने 13 मौजूदा मॉडल्स को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, 350cc और 450cc सेगमेंट में ट्रायम्फ, होंडा और हार्ले-डेविडसन जैसे वैश्विक ब्रांड्स के साथ-साथ हीरो, टीवीएस और बजाज जैसी दिग्गज भारतीय कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर का मुकाबला करने के लिए कंपनी पूरी तरह तैयार है।

रॉयल एनफील्ड का मुख्य उद्देश्य अपनी इन 13 बाइक्स को आधुनिक फीचर्स और बेहतर वैल्यू के साथ अपडेट करना है। ताकि ग्राहकों को एक शानदार अनुभव दिया जा सके और इस सेगमेंट में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा जा सके।


प्रोडक्शन और बिक्री का शानदार रिकॉर्ड

बाजार में कई नए प्रतिद्वंद्वियों के आने के बावजूद 350cc से 650cc सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का जलवा आज भी बरकरार है, जिसका प्रमाण कंपनी के शानदार सेल्स रिकॉर्ड्स हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 12 लाख से अधिक बाइक्स की डिलीवरी कर एक नया कीर्तिमान रचा।

इसमें से 11.07 लाख यूनिट्स भारतीय बाजार में बिकीं और 1.30 लाख यूनिट्स का दुनिया भर में निर्यात किया गया। इस जबरदस्त मांग को देखते हुए कंपनी ने अब वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने उत्पादन लक्ष्यों को और बढ़ा दिया है, जिसके तहत करीब 13.20 लाख यूनिट्स बनाने की तैयारी है।


आंध्र प्रदेश में लगेगा नया प्लांट

बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए रॉयल एनफील्ड अब तमिलनाडु के बाहर अपना पहला कदम बढ़ाते हुए आंध्र प्रदेश में एक नया प्लांट स्थापित करने जा रही है। ₹2,200 करोड़ के भारी-भरकम निवेश के साथ तैयार होने वाला यह प्लांट तिरुपति जिले के सत्यवेदु क्षेत्र में लगाया जाएगा। इसे राज्य सरकार से भी मंजूरी मिल चुकी है। यह नया मैन्युफैक्चरिंग हब न केवल कंपनी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।


दोनो प्लांट 2032 तक होंगे तैयार

यह विशाल प्लांट दो चरणों में बनकर तैयार होगा, जिसके 2029 और 2032 तक पूरे होने का लक्ष्य रखा गया है। एक बार पूरी तरह शुरू होने के बाद, यह फैक्ट्री हर साल 9 लाख नई बाइक्स बनाने की क्षमता रखेगी। जो कंपनी की मौजूदा 15 लाख यूनिट्स की सालाना क्षमता को और भी मजबूती देगी।



उत्पादन के साथ-साथ यह प्रोजेक्ट स्थानीय स्तर पर भी बड़े बदलाव लाएगा। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 5 हजार नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर देखें तो नए मॉडल्स और बढ़ी हुई ताकत के साथ आने वाले कुछ साल रॉयल एनफील्ड और इसके चाहने वालों के लिए बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed