{"_id":"64366875fa7b7c3c620334ca","slug":"royal-enfield-make-first-electric-bike-electric-bike-may-launch-next-year-know-full-details-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Electric: रॉयल एनफील्ड बना रही इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कब तक होगी लॉन्च, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Electric: रॉयल एनफील्ड बना रही इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कब तक होगी लॉन्च, जानें पूरी डिटेल
Wed, 12 Apr 2023 02:35 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:35 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड जल्द ही इलेक्ट्रिक बाइक को पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके लिए तैयारी कर रही है। कब तक एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक आ सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई आधारित दो पहिया वाहन बनाने वाली रॉयल एनफील्ड भी इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर काफी तेजी से काम कर रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब तक पेश किया जा सकता है और आधिकारिक तौर पर इसे कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
एनफील्ड बना रही इलेक्ट्रिक बाइक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड भी इलेक्ट्रिक बाइक बनाने पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी आने वाले सालों में एक से डेढ़ हजार करोड़ रुपये तक का निवेश भी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। इस प्रोटोटाइप वर्जन को कंपनी इस साल तक तैयार कर सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन
कब लॉन्च होगी
कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके प्रोटोटाइप वर्जन के तैयार होने के बाद इसके प्रोडक्शन वर्जन को अगले साल तक लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी बाइक
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को नए प्लेटफॉर्म पर बना सकती है। जानकारी के मुताबिक इसे एकदम नए एल प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। कंपनी इसके साथ ही स्पेन की स्टॉर्क फ्यूचर एसएल नाम की कंपनी के साथ भी दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर आ सकती है।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
कितनी होगी दमदार
कंपनी की ओर से अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक में 96 वोल्ट का सिस्टम दिया जा सकता है। जिससे बाइक को पेट्रोल बाइक की तरह ही पावर मिल पाएगी।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
लगातार बढ़ रहे हैं विकल्प
इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर सेगमेंट में लगातार नई और मौजूदा कंपनियां आ रही हैं। कई नए विकल्प ग्राहकों को मिल रहे हैं। ऐसे में जिन कंपनियों ने अभी तक इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवाई है, उन्हें भी इस सेगमेंट में आने के लिए चुनौती मिल रही है। हाल में ही होंडा जैसी बड़ी कंपनी की ओर से भी इस बात की घोषणा की गई थी कि कंपनी अगले साल तक इलेक्ट्रिक स्कूटर ला सकती है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें