{"_id":"6697c86d7dc00fcb8d00c275","slug":"royal-enfield-guerrilla-450-launched-in-india-know-price-features-specifications-variants-details-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और वेरिएंट्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और वेरिएंट्स
Wed, 17 Jul 2024 07:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:04 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड ने अपने नए रोडस्टर और बहुप्रतीक्षित बाइक Guerrilla 450 (गुरिल्ला 450) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, वेरिएंट्स और डिटेल्स।
विज्ञापन
Royal Enfield Guerrilla 450
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल एनफील्ड ने अपने नए रोडस्टर और बहुप्रतीक्षित बाइक Guerrilla 450 (गुरिल्ला 450) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Royal Enfield Guerrilla 450 (रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450) की शुरुआती कीमत 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक तीन वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। यह रोडस्टर भारत में 1 अगस्त से शोरूम पर दस्तक देगा। रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को भारत के साथ ही यूरोपीय बाजार के लिए भी लॉन्च की है और यह अगस्त के मध्य से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450: इंजन और पावर
नई गुरिल्ला 450 में 452 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर शेर्पा इंजन है। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.4 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 40 एनएम का आउटपुट देता है। रॉयल एनफील्ड ने बेहतर लो-एंड टॉर्क देने के लिए इंजन को फिर से तैयार किया है। और कंपनी का दावा है कि 85 प्रतिशत से ज्यादा टॉर्क 3000 आरपीएम से शुरू हो जाता है। इसे असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। रोडस्टर में दो राइड मोड - परफॉर्मेंस और इको मिलता है। साथ ही इसमें राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी दी गई है।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450: स्पेसिफिकेशंस
रॉयल एनफील्ड के अनुसार, गुरिल्ला एक बहुमुखी मोटरसाइकिल है जो धीमी स्टॉप-स्टार्ट ट्रैफिक से निपटने, घुमावदार सड़कों पर आसानी से चलाने या हाईवे पर क्रूज मोड पर दौड़ाने के लिए बनाई गई है। गुरिल्ला हिमालयन 450 की तरह स्टील ट्विन स्पार ट्यूबलर फ्रेम पर आधारित है। लेकिन 1,440 मिमी के व्हीलबेस के साथ, यह 70 मिमी छोटा है। इसकी लंबाई 2,090 मिमी (155 मिमी छोटा), चौड़ाई 833 मिमी (33 मिमी पतला) और ऊंचाई 1,125 मिमी है। एक रोडस्टर होने के नाते, नई रॉयल एनफील्ड की सीट की ऊंचाई 780 मिमी है।

गुरिल्ला में 11 लीटर का स्लीक फ्यूल टैंक, एक एलईडी रेट्रो राउंड हेडलाइट, इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स के साथ एलईडी टेल लाइट और एक सिंगल सीट है। 185 किलोग्राम के कर्ब वेट के साथ, गुरिल्ला 450 में 140 मिमी ट्रैवल के साथ 43 मिमी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक में 150 मिमी ट्रैवल है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 310 मिमी का फ्रंट वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और 270 मिमी का रियर डिस्क डुअल-चैनल एबीएस के साथ है।
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450: फीचर्स और वेरिएंट
गुरिल्ला तीन वेरिएंट में उपलब्ध है - एनालॉग, डैश और फ्लैश। एंट्री-लेवल ट्रिम में एक साधारण डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जिसमें नेविगेशन ट्रिपर पॉड का ऑप्शन भी है। टॉप मॉडल में 4 इंच का राउंड टीएफटी डिस्प्ले मिलता है जो गूगल मैप्स से इंटीग्रेटेड है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ, मोबाइल फोन को कंसोल से जोड़ा जा सकता है जिससे आप अपना पसंदीदा म्यूजिक या प्लेलिस्ट चला सकते हैं। और मैसेज अलर्ट हासिल कर सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450: कीमत
गुरिल्ला 450 एंट्री-लेवल एनालॉग की कीमत 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम चेन्नई) है। यह दो रंग विकल्पों में आएगा - स्मोक सिल्वर, प्लाया ब्लैक। मिड-लेवल डैश की कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम चेन्नई) है और यह प्लाया ब्लैक और गोल्ड डिप कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। टॉप मॉडल फ्लैश येलो रिबन और ब्रावा ब्लू रंगों में आता है। और इसकी कीमत 2.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम चेन्नई) है।