फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Road Safety Road Infrastructure in India Union Road Transport Minister Nitin Gadkari informs Rajya Sabha Govt planning to develop India's road infrastructure network equivalent to that of the America by 2024

नितिन गडकरी: साल 2024 तक भारत का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा, सरकार बना रही है योजना

Wed, 16 Mar 2022 06:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 06:35 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्र सरकार साल 2024 के आखिर तक भारत के सड़क ढांचे को अमेरिका के बराबर विकसित करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Road Safety Road Infrastructure in India Union Road Transport Minister Nitin Gadkari informs Rajya Sabha Govt planning to develop India's road infrastructure network equivalent to that of the America by 2024
Nitin Gadkari - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्र सरकार साल 2024 के आखिर तक भारत के सड़क ढांचे को अमेरिका के बराबर विकसित करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


गडकरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह बात कही और सड़क सुरक्षा के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए और ज्यादा प्रयास करने की मांग की। यह जिक्र करते हुए कि "सड़क के बुनियादी ढांचे का विस्तार ही एकमात्र समस्या नहीं है", मंत्री ने कहा कि "सड़क इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, लोगों में जागरूकता और शिक्षा" जैसे अन्य पहलू भी हैं।
विज्ञापन


गडकरी ने यह भी बताया कि कैसे भारत में लोग आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लेते हैं।

कांग्रेस सांसद एल हनुमंतैया के एक सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की संख्या और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली सड़कों का विस्तार करना सरकार की प्रमुख चिंता है, जिसके लिए उनका मंत्रालय हर कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि कैसे भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं, यह कहते हुए कि "यह आंकड़ा युद्ध में मारे गए लोग से ज्यादा है।"


सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए मंत्री ने कहा कि एक बिंदु पर एक से ज्यादा दुर्घटनाएं होने पर ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed