फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   right way to get car modification for avoid traffic challan

Car Modification: कार में कर सकते हैं ये बदलाव, ट्रैफिक पुलिस नहीं काटेगी चालान

Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

अगर आप अपनी पुरानी कार या फिर नई कार में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो इससे पहले जान लीजिए कार में कौन-कौन से बदलाव किए जा सकते हैं। सही मोडिफिकेशन करने के बाद ट्रैफिक पुलिस कार का चालान नहीं काटेगी।

विज्ञापन
right way to get car modification for avoid traffic challan
Car Modification - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में काफी लोग नई कार खरीदने के बाद उसमें अपने हिसाब से कुछ बदलाव करते हैं। ऐसा करने से कार का लुक और बेहतर हो जाता है, मगर लोगों को मोडिफिकेशन की सही जानकारी नहीं होती है। यही वजह है कि जब सड़क पर ट्रैफिक पुलिस वाहन को रोकती है तो फिर वाहन का मोटा चालान काटा जाता है। हालांकि, बहुत सारे लोग फिर भी गाड़ी में मोडिफिकेशन करवा रहे हैं। अगर आप अपनी कार में कुछ बदलाव करवाने की सोच रहे हैं तो एक बार जान लीजिए कि मोटर वाहन नियमों के तहत कार में कौन से मोडिफिकेशन करवाए जा सकते हैं, ताकि वाहन पर कोई जुर्माना न लगे। 

विज्ञापन

विंडोज में कर सकते हैं यह बदलाव

कार निर्माता कई कारों में टिंटेड विंडोज देते हैं। गर्मी के मौसम में कार के अंदर बहुत ज्यादा गर्मी का एहसास होता है, इस परेशानी से बचने के लिए काफी लोग यूवी कट ग्लास का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन ग्लास की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, मगर कार में इसे लगाने से गर्मी का एहसास कम होता है। साथ ही ऐसा करने से किसी नियम का उल्लंघन भी नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदल सकते हैं व्हील

वाहनों में मोडिफिकेशन के लिए आफ्टरमार्केट का दायरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। कार में अगर अलॉय व्हील्स हैं तो उसकी जगह स्टील व्हील लगवा सकते हैं। वहीं, अगर गाड़ी में स्टील व्हील दिए गए हैं तो फिर अलॉय व्हील्स लगवाए जा सकते हैं। ऐसा करने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा, मगर व्हील का साइज वाहन निर्माता द्वारा निर्धारित किए गए साइज के बराबर ही होना चाहिए। 

विज्ञापन

पेंट कलर में कर सकते हैं बदलाव

अगर आप पुरानी कार का पेंट का रंग बदलना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए पहले लोकल आरटीओ से अनुमित लेनी होगी। इसके साथ ही कार की आरसी में गाड़ी के रंग को बदला गया, इसकी जानकारी दर्ज करवानी होगी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाहन का चालान नहीं काट सकती है। 

कार में लगवा सकते हैं पीपीएफ

कार बाजार में पीपीएफ यानी पेंट प्रोटेक्शन फिल्म का चलन काफी तेजी से चल रहा है। कार के पेंट पर किसी तरह का स्क्रैच न पड़े, इसके लिए काफी लोग पीपीएफ का सहारा लेते हैं। पीपीएफ एक ट्रांसपैरेंट लेयर होती है, इसे कार पर लगाने से कार का रंग और डिजाइन पहले जैसा ही रहता है। मगर कार के असली पेंट को सुरक्षा मिल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed