Car Tips: कार विंडशील्ड में क्रैक आने के 5 बड़े कारण, जानिए कैसे करें बचाव
देश में सड़क पर कार ड्राइविंग के दौरान अक्सर कई तरह की समस्या आती है। ऐसे में कई कारों की विंडशील्ड अचानक से टूट जाती है या फिर क्रैक हो जाती है। यहां जानिए इस दिक्कत से विंडशील्ड को कैसे बचाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार चालकों को अपनी कार में कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनका लगभग हर वाहन चालक सामना करता है। कार में आने वाली एक सामान्य दिक्कत है, उसकी विंडशील्ड में क्रैक आना या फिर विंडशील्ड का टूटना। विंडशील्ड में क्रैक या टूटने के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, आप नीचे बताई गई कुछ टिप्स को फॉलो करके इस समस्या से बच सकते हैं।
सूरज की रोशनी
कार की विंडशील्ड में क्रैक आने का सबसे सामान्य कारण होता है विंडशील्ड पर सीधी सूरज की रोशनी पड़ना। सूरज की रोशनी विंडशील्ड के बीच में अगर देर तक पड़ें तो इससे उसमें क्रैक आने की संभावना ज्यादा रहती है। इससे बचने के लिए कार को ऐसी जगह पर पार्क करें, जहां पर सूरज की रोशनी सीधे तौर पर विंडशील्ड पर न पड़ती हो।
ग्लास क्वॉलिटी
कार निर्माता ने विंडशील्ड में किस गुणवत्ता का ग्लास लगाया है, ये भी काफी ध्यान देने वाली बात है। अगर निर्माता ने घटिया क्वॉलिटी के ग्लास का इस्तेमाल किया है तो इसकी अधिक संभावना है कि कार की विंडशील्ड में क्रैक आ सकता है।
इंस्टाल फैक्टर्स
कई बार होता है कि कार में विंडशील्ड को सही तरीके से इंस्टाल नहीं किया जाता है। कई बार विंडशील्ड कार के फ्रेम के हिसाब से छोटी या बड़ी होती है। अगर आपको कार में कुछ भी ऐसा लगे तो फौरन कार की विंडशील्ड को अच्छे मैकेनिक से ठीक तरीके के साथ इंस्टाल करवाएं।
खराब रास्तों से बचें
अक्सर देखा गया है कि खराब रास्तों पर कार के विंडशील्ड में क्रैक आ जाता है। कार अचानक से कभी ऊपर या फिर कभी नीचे जाती है। ऐसे में आपको उबड़-खाबड़ रास्तों पर ड्राइविंग करने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप किसी वैकल्पिक रास्ते से सफर तय कर सकते हैं।
ऐसे वाहनों से बनाएं दूरी
अक्सर सड़क पर निर्माण करने वाले वाहन चलते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि निर्माण करने वाले वाहनों के पीछे अपनी गाड़ी को नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने पर कार की विंडशील्ड को नुकसान हो सकता है।