{"_id":"69f73a2c47f0c7fdf40b971f","slug":"rats-entering-your-car-this-summer-try-these-simple-home-remedies-protect-wiring-engine-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Safety Tips: क्या आपकी कार की वायरिंग काट रहे चूहे? अपनाएं ये देसी तरीके, मिनटों में मिल सकता है छुटकारा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Safety Tips: क्या आपकी कार की वायरिंग काट रहे चूहे? अपनाएं ये देसी तरीके, मिनटों में मिल सकता है छुटकारा
Sun, 03 May 2026 05:37 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 03 May 2026 05:37 PM IST
सार
Car Wiring Damage: गर्मियों में चूहे ठंडी और सुरक्षित जगह की तलाश में कार और बाइक में घुसने का प्रयास करते हैं और एक छोटा चूहा आपकी गाड़ी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर हजारों रुपये का खर्च बढ़ा सकता है। ऐसे में चूहों से बचाव के लिए जरूरी नहीं आप महंगे केमिकल्स का ही यूज करें। घर में मौजूद चीजों से भी गाड़ी को सुरक्षित रखा जा सकता है, जानिए कैसे...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, चूहे ठंडी और सुरक्षित जगह तलाशने लगते हैं। ऐसे में कार का इंजन एरिया, सीट के नीचे की जगह, डैशबोर्ड और बाइक की बॉडी उनके लिए छिपने की आदर्श जगह बन जाती है, लेकिन ये चूहे वायरिंग काटकर और पार्ट्स खराब कर हजारों रुपये का नुकसान कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुदीना तेल, कपूर और तंबाकू जैसे घरेलू उपाय चूहों को गाड़ी से दूर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
गाड़ी को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं चूहे?
छोटे दिखने वाले चूहे कई बार बड़ा नुकसान कर देते हैं। जैसे गाड़ी की वायरिंग काट देना, सीट कवर को कुतर देना, इलेक्ट्रिकल सिस्टम खराब करना और इंजन पार्ट्स डैमेज करना। इतना ही नहीं, कई बार तो गाड़ी स्टार्ट तक नहीं होती और रिपेयर में भारी खर्च आ जाता है।
विज्ञापन
इन तरीकों को अपनाकर चूहों को गाड़ी को रखें सुरक्षित
पुदीना तेल से मिलेगा राहत
माना जाता है कि पुदीने की तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसलिए आप कॉटन को पुदीना के तेल में भिगोकर उसे सीट के नीचे, इंजन एरिया के पास या डैशबोर्ड के आसपास रख सकते हैं। यह नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता है।
विज्ञापन
कपूर क्यों है फायदेमंद?
कपूर की तेज गंध चूहों को असहज कर देती है। इसलिए पहले कपूर को कपड़े या जाली में बांधें। फिर इसे डिक्की में, ग्लव बॉक्स में या इंजन के पास सुरक्षित जगह पर रख सकते हैं। यहां ध्यान रखें कि कपूर को गर्म हिस्सों से दूर रखें।
तंबाकू भी कर सकता है मदद
तंबाकू की गंध भी चूहों को दूर रखने में मदद कर सकती है। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले तंबाकू को कपड़े में बांधे, फिर उसमें छोटे छेद कर दें। इसके बाद इसे इंजन एरिया या कोनों में रखें। इसकी गंध चूहों को वहां टिकने नहीं देती।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन