{"_id":"668494b1cf68f84a93030133","slug":"rapid-sales-took-place-in-lucknow-a-medium-city-emerging-as-a-major-demand-center-for-e-vehicles-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Automobiles:E-वाहनों के लिए प्रमुख मांग केंद्र के रूप में उभर रहे मझोले शहर, लखनऊ में तेजी से हुई ब्रिकी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Automobiles:E-वाहनों के लिए प्रमुख मांग केंद्र के रूप में उभर रहे मझोले शहर, लखनऊ में तेजी से हुई ब्रिकी
Wed, 03 Jul 2024 05:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:30 AM IST
सार
बड़े और टियर-2 (मझोले) शहरों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग का अंतर कम हो रहा है। आने वाले समय में मझोले शहरों के ऐसे वाहनों के लिए बड़े मांग केंद्र के रूप में उभरने की संभावना है।
विज्ञापन
Revolt Electric Bike
- फोटो : Revolt Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लूमबर्ग-एनईएफ (बीएनईएफ) के 10 राज्यों के 207 शहरों में इलेक्ट्रिक दोपहिया और कार की बिक्री के विश्लेषण से पता चलता है कि कुछ मझोले शहरों के बाजारों में ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री महानगरों से अधिक हो रही है। ई-कारों की बिक्री में वृद्धि का भी नेतृत्व यही शहर कर रहे हैं। राज्यों की राजधानी आगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ई-वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसमें काफी अंतर है। बड़े शहर ईवी मांग के वर्तमान केंद्र हैं, मझोले शहरों में इसकी मांग बढ़ रही है। इन राज्यों में दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु व यूपी हैं।
लखनऊ में बिके 1,120 ई-वाहन
यूपी की राजधानी लखनऊ ने 2023 में राज्य में बिक्री में हुई वृद्धि की अगुवाई की है। हरियाणा के गुरुग्राम में 1,570 ई-वाहन बिके। जयपुर में 2,400 से अधिक ई-कारें खरीदी गईं।
विज्ञापन
लखनऊ में बिके 1,120 ई-वाहन
यूपी की राजधानी लखनऊ ने 2023 में राज्य में बिक्री में हुई वृद्धि की अगुवाई की है। हरियाणा के गुरुग्राम में 1,570 ई-वाहन बिके। जयपुर में 2,400 से अधिक ई-कारें खरीदी गईं।
विज्ञापन