फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Pulsar 220F: This special bike of Bajaj Pulsar is going to be discontinued

Pulsar 220F: बाइक लवर्स के लिए बुरी खबर, बंद होने वाली है बजाज पल्सर की ये खास बाइक 

Fri, 12 Nov 2021 08:14 PM IST
Amit Mandal ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 12 Nov 2021 08:14 PM IST
सार

कंपनी की ये फ्लैगशिप बाइक ने 15 साल तक मार्केट की पसंद बनी रही और अब कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन
Pulsar 220F: This special bike of Bajaj Pulsar is going to be discontinued
Bajaj Pulsar 200F - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बजाज पल्सर पसंद करने वाले बाइक लवर्स के लिए बुरी खबर है। Zigwheels की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar 220F को डिस्कॉन्टिन्यू करने का फैसला किया है। साल 2007 में लॉन्च हुई इस बाइक खासी लोकप्रिय हुई थी। बिक्री के मामले में इसकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रही। ये बाइक कम कीमत में स्पोर्ट्स बाइक जैसा फील देती थी। कंपनी ने इस साल सितंबर में इसके 4,108 यूनिट्स बेचे थे। सिंगल वेरिएंट में आने वाली इस बाइक की कीमत अभी 1.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।  

विज्ञापन


कंपनी की ये फ्लैगशिप बाइक ने 15 साल तक मार्केट की पसंद बनी रही। हालांकि, अब कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है। कंपनी पल्सर 220F को हाल में लॉन्च हुई Pulsar N250 और F250 से रिप्लेस करने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बजाज ने पल्सर 220F का उत्पादन बंद कर दिया है और इसका आखिरी बैच बिक्री के लिए शोरूम्स में मौजूद है। 
विज्ञापन


पल्सर 220F की खासियतें 
इस बाइक में 220cc का एयर/ऑइल कूल्ड, 2-वाल्व सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। बाइक 8500rpm पर 20.1 bhp की पावर और 7000rpm पर 18.55Nm का टॉर्क पैदा करती है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाली इस बाइक का माइलेज 40 किमी प्रति घंटे है। बाइक के फ्रंट में 5-स्टेप एडस्टेबल टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं और रियर में नाइट्रॉक्स शॉक अबजॉर्बर्स लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed