फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   private banks auto loan rate cut delay fada demands rbi action

Auto Loan: ऑटो लोन दरों में कटौती को टाल रहे प्राइवेट बैंक, FADA ने RBI से की सख्त कार्रवाई की मांग

Sun, 03 Aug 2025 12:19 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 03 Aug 2025 12:19 PM IST
सार

प्राइवेट बैंकों द्वारा ऑटो लोन पर ब्याज दरों में कटौती समय पर लागू न करने को लेकर FADA ने आरबीआई से हस्तक्षेप की मांग की है। डीलर बॉडी चाहती है कि ब्याज कटौती का लाभ तुरंत ग्राहकों तक पहुंचे।

विज्ञापन
private banks auto loan rate cut delay fada demands rbi action
कार लोन - फोटो : Freepik

विस्तार

देश की प्रमुख ऑटो डीलर्स संस्था फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने प्राइवेट बैंकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से दखल देने की मांग की है। FADA का कहना है कि जबकि सरकारी बैंक रेपो रेट में कटौती का लाभ तुरंत ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं, वहीं कई प्राइवेट बैंक जानबूझकर ऑटो लोन पर ब्याज दरों में कटौती को टाल रहे हैं।
विज्ञापन


लोन दरों में कटौती को टाल रहे बैंक
FADA के उपाध्यक्ष साई गिरीधर ने RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा को पत्र लिखकर कहा कि, “आपके नेतृत्व में RBI ने ऐतिहासिक दर पर नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की है, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा संबल मिला है। लेकिन इसका फायदा ऑटो रिटेल सेक्टर में दिखाई नहीं दे रहा, क्योंकि प्राइवेट बैंक इसे लागू नहीं कर रहे।”
विज्ञापन


गिरीधर ने कहा कि कई बैंक 'इंटरनल कॉस्ट ऑफ फंड्स' का हवाला देकर रेपो रेट कटौती को लोन रेट में ट्रांसफर करने में देरी कर रहे हैं, जो ग्राहकों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'डीलर्स को भी मिले लाभ'
FADA ने RBI से अनुरोध किया है कि वह सभी बैंकों में ब्याज दर पास-थ्रू की निगरानी करे और निर्धारित समयसीमा में दरों को ट्रांसफर करने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करे। साथ ही, बैंकों को कॉस्ट ऑफ फंड्स की जानकारी पब्लिक डोमेन में डालने का निर्देश देने की बात भी कही गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

संस्था ने यह भी आरोप लगाया कि MSME के तहत रजिस्टर्ड ऑटो डीलरशिप्स को कई बार वो लाभ नहीं मिलते जो उन्हें मिलने चाहिए। इसलिए RBI को MSME से जुड़े नियमों को स्पष्ट करने की मांग की गई है।


फाडा ने दिए सुझाव
FADA ने यह भी कहा कि क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर MSE (CGTMSE) का लाभ ऑटो रिटेल को भी दिया जाए, क्योंकि अधिकतर डीलरशिप्स और वर्कशॉप इस दायरे से बाहर हैं। साथ ही, ऑटो लोन पर 100% रिस्क वेट को कम करके होम लोन जैसे 40% के स्तर पर लाने से लोन डिस्बर्समेंट में अगले 5 वर्षों में 20% की बढ़ोतरी संभव है।

FADA ने ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में सस्ती ईवी फाइनेंसिंग, कम ब्याज दरों और बेहतर क्रेडिट एक्सेस की जरूरत को भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed