फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Petrol diesel price reach record high in Pakistan, know one liter petrol and diesel price

Fuel Price In Pakistan: पाकिस्तान में बाइक और कार चलाने से परहेज कर रहे लोग, पेट्रोल डीजल ने बनाया रिकॉर्ड

Mon, 18 Sep 2023 09:29 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 18 Sep 2023 09:29 AM IST
सार

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पड़ोसी देश में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की क्या कीमत हो गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Petrol diesel price reach record high in Pakistan, know one liter petrol and diesel price
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसका असर पेट्रोल और डीजल पर भी पड़ रहा है। पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल और डीजल किस कीमत पर मिल रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


महंगा हुआ तेल
पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार नई ऊंचाई पर जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के लिए 300 रुपये से ज्यादा देने पड़ रहे हैं। जिसके कारण लोग स्कूटर, बाइक, कार सहित अन्य वाहनों को चलाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लीटर की क्या है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल को खरीदने के लिए 333.38 पाकिस्तानी रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 329.18 रुपये हो गई है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की ओर से तेल के दाम को बढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल की कीमत में 26.02 पाकिस्तानी रुपये और 17.34 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

 

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

पहले भी हुई थी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में इससे पहले भी कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अगस्त में पेट्रोल पर 32.41 और डीजल पर 38.49 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। अगर एक महीने के आंकड़े को देखा जाए तो सिर्फ एक महीने में ही पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 58.43 पाकिस्तानी रुपये और डीजल में 55.83 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
 

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

क्या है कारण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी इसलिए की जा रही है क्योंकि पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब है। वहीं तेल को आयात करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की ओर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed