फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Petrol Consumption There was a bumper increase in petrol consumption in the last decade an annual increase of

Petrol: पिछले दशक में पेट्रोल की खपत में आया बंपर उछाल, 117 प्रतिशत की हुई सालाना बढ़ोतरी

Fri, 12 Apr 2024 05:22 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

देश में बीते कुछ सालों में ईंधन की खपत में तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक दशक में पेट्रोल की खपत दोगुनी हो गई है। ये जानकारी भारत सरकार के पेट्रलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साझा की है।

विज्ञापन
Petrol Consumption There was a bumper increase in petrol consumption in the last decade an annual increase of
Petrol Consumption - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में बीते कुछ सालों में ईंधन की खपत में तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक दशक में पेट्रोल की खपत दोगुनी हो गई है। ये जानकारी भारत सरकार के पेट्रलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साझा की है। 

विज्ञापन

पेट्रोल की सालाना खपत में भारी उछाल

मंत्रालय के डेटा में बताया गया है कि 2013-14 से लेकर 2023-24 के दौरान इस डेटा को इकट्ठा किया गया है। इन 10 वर्षों में पेट्रोल की सालाना खपत लगभग 117 फीसदी तक पहुंच गई। पेट्रोल की खपत में इतना बड़ा इजाफा ऐसे समय पर हुआ है, जब वाहनों से निकलने वाला धुआं तेजी से दुनिया में पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के बाद बढ़ी यात्री वाहनों की मांग

पिछले एक दशक में जलवायु संकट काफी तेजी से बढ़ा है। बीते दशक में कार्बन को कम करने के लिए कई क्षेत्रों में कार्य हुआ है। यात्री वाहनों में पेट्रोल की खपत का स्तर काफी बढ़ा है। कोविड-19 के बाद से यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी देखी गई है। कोविड-19 के बाद लोगों ने यात्री वाहनों की ओर अपना रुझान बढ़ाया और साथ-साथ पेट्रोल की मांग में भी बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन

डीजल की खपत में 31 प्रतिशत की तेजी

मंत्रालय ने अपने डेटा में ये भी बताया है कि देश में 2013-14 और  2023-24 के दौरान डीजल की खपत में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ, बीते एक दशक में पेट्रोल की खपत 117 प्रतिशत बढ़ी है, जोकि डीजल के मुकाबले एक तिहाई ज्यादा है। बीते एक दशक में यात्री वाहनों में डीजल का दबदबा कम हुआ है। ऐसे में पेट्रोल यात्री वाहनों की मांग में अच्छी-खासी तेजी आई है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि पेट्रोल वाले वाहनों की क्षमता पहले से बेहतर हुई है। 

मार्च 2024 में दूसरी सबसे अधिक रही ईंधन की खपत

मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग और एनालिसिस सेल यानी पीपीएसी ने बताया है कि मार्च 2024 में देश में दूसरी सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल की खपत की गई। मंत्रालय ने बताया कि इस साल मार्च में ईंधन की मांग 4.99 मिलियन बैरल प्रति दिन थी। ये पिछले साल यानी 2023 में 5.02 मिलियन बैरल प्रति दिन से थोड़ा ही कम है। मार्च 2024 में सालाना आधार पर पेट्रोल की बिक्री में 6.9 फीसदी का इजाफा देखा गया। वहीं, डीजल की बिक्री में 3.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed