Car Tips: कार में भर गया है गलत फ्यूल तो घबराएं नहीं, भारी खर्चे से बचने के लिए करें ये काम
फ्यूल स्टेशन पर कई बार देखा गया है कि पेट्रोल कार में डीजल भर दिया जाता है या फिर डीजल कार में पेट्रोल डाल दिया जाता है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
विस्तार
सड़क पर कार चलाते वक्त लोग कई तरह की गलतियां करते हैं। ऐसे में हमेशा सड़क नियमों का पालन करना चाहिए। मगर कई बार देखा गया है कि लोग अपनी कार को ईंधन स्टेशन पर लेकर जाते हैं, ताकि गाड़ी में ईंधन भरवा सकें। ऐसे में कई मामले सामने आ चुके हैं कि ईंधन स्टेशन वाले ने डीजल कार में पेट्रोल डाल दिय या फिर पेट्रोल कार में डीजल भर दिया। ये काम लापरवाही से या फिर फ्यूल स्टेशन वाले की गलती की वजह से होता है। मगर इसका नुकसान वाहन मालिक को उठाना पड़ता है। अगर आपके साथ कभी ऐसा हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए।
कार में भर गया गलत फ्यूल तो होगा बड़ा नुकसान
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि अगर डीजल कार में पेट्रोल डाल दिया जाए या फिर पेट्रोल कार में डीजल भर दिया जाए तो कार नहीं चलती है। अगर आप जबरदस्ती कार को चलाने की कोशिश करेंगे तो इससे इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है। कई मामलों में इंजन खराब भी हो सकता है। इसके पीछे की वजह है इंजन शुरू होने के बाद कार के सभी उपकरणों में भरा गया गलत फ्यूल चला जाता है। ऐसे में कभी भी कार के इंजन को शुरू न करें।
क्या-क्या हो सकता है नुकसान
पेट्रोल वाली कार में डीजल भर दिया गया है और डीजल वाली कार में पेट्रोल डाल दिया गया है तो ऐसी स्थिति में गाड़ी का पहले का फ्यूल और बाद में भरा गया गलत ईंधन आपस में मिलकर कार को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार की फ्यूल लाइन, पंप और इंजन पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव होगा।
जानिए क्या करना चाहिए
- ऐसी स्थिति में कार को कभी भी स्टार्ट न करें। अगर गाड़ी का इंजन शुरू कर दिया है तो उसे जल्दी से बंद कर दें।
- अगर आसपास कोई मैकेनिक है तो उसे बुलाएं और कार का फ्यूल टैंक खाली कराएं। साथ ही फ्यूल लाइन भी सही तरीके से साफ कराएं। आसपास मैकेनिक न होने पर आप गाड़ी को सर्विस सेंटर लेकर जा सकते हैं।
- भविष्य में फ्यूल को लेकर होने वाली गलती से बचने के लिए आप गाड़ी पर स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट्रोल कार के लिए नीला स्टिकर और डीजल कार के लिए नारंगी स्टिकर का यूज कर सकते हैं।