फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   overtake other vehicles safely while driving know detail

Vehicle Safety Tips: किसी भी वाहन को सुरक्षित तरीके से कर पाएंगे ओवरटेक, बस याद रखें ये पांच खास टिप्स

Thu, 08 Aug 2024 05:27 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

अक्सर देखा गया है कि कई वाहन आगे निकलने के चक्कर में गलत ढंग से ओवरटेक करते हैं। इस गलती की वजह से ही कई बार वाहनों का हादसा हो जाता है। ऐसे में जानिए किस तरह से सड़क पर ओवरटेक किया जाए, ताकि कोई हानि न हो। 

विज्ञापन
overtake other vehicles safely while driving know detail
Vehicle Safety Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में हर साल सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मगर एक बड़ा कारण हैं कि अधिकतर हादसों में लापरवाही से गाड़ी चलाना एक बड़ी वजह होती है। अगर वाहन चालक सड़क पर सभी यातायात नियमों का पालन करें तो हादसों में कमी लाई जा सकती है। आपने कई बार देखा होगा कि काफी वाहन चालक गलत ढंग से दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, मगर गलत तरीके से ओवरटेक करने की वजह से वाहन हादसे का शिकार हो जाता है। आगे खबर में जानिए ओवरटेक करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है। 

विज्ञापन

न करें यह बड़ी गलती

सड़क पर सुरक्षित तरीके से ओवरटेक करने से पहले आपको एक बात का ध्यान रखना है कि एक बार में कई सारे वाहनों को ओवरटेक न करें। अगर एक समय पर कई सारी गाड़ियों को ओवरटेक करेंगे तो इससे दुर्घटना होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, ऐसा करने से कई बार वाहन की गति नियंत्रण से बाहर हो जाती है और वाहन अन्य वाहन से टकरा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टर्न सिग्नल इंडीकेटर

सड़क पर गाड़ी चलाते समय बहुत कम लोग वाहन के टर्न सिग्नल इंडीकेटर का इस्तेमाल करते हैं। मगर किसी वाहन से आगे निकलने से पहले टर्न सिग्नल इंडीकेटर का यूज काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इस सुविधा के जरिए वाहन चालक को पता चल जाता है कि आपको किस दिशा में जाना है, ऐसे में ओवरटेक करने में काफी आसानी हो जाती है।

विज्ञापन

रियर व्यू मिरर

सड़क पर वाहन चलाने के दौरान अगर आप ओवरटेक करना चाहते हैं तो गाड़ी के रियर व्यू मिरर की मदद ले सकते हैं। ओवरटेक करने से पहले अगर सही ढंग से रियर व्यू मिरर में यातायात देख लिया तो किसी भी हादसे की संभावना काफी कम हो जाती है। साथ ही वाहन पर भी कोई खतरा नहीं रहता है। हालांकि, काफी वाहन चालक इस नियम को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। 

यह गलती करने से बचें

अगर सड़क पर गाड़ी चलाते समय ओवरटेक करना चाहते हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी ऐसे वाहन को ओवरटेक न करें, जो खुद ही सड़क पर ओवरटेक कर रहा हो। इस स्थिति में दूसरी गाड़ियों से टक्कर हो सकती है, जिसमें काफी गंभीर चोट लग सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

मोड़ पर करें यह काम

अगर आप किसी टर्न या मोड़ वाले रोड पर किसी वाहन से आगे निकलना चाहते हैं तो वाहन को हमेशा सही लेन में रखें। अगर आप मोड़ पर लेन बदलकर ओवरटेक करना चाहते हैं तो सड़क पर अन्य वाहनों को उचित ढंग से इसका संदेश दें। ऐसा करने से आप आसानी से वाहन को ओवरटेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed