देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक की ओर से अपने सभी स्कूटर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस स्कूटर को कितना महंगा किया गया है। साथ ही अब इन्हें किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
बढ़ गए दाम
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से अपने स्कूटर्स के दाम में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि एक जून 2023 से सभी स्कूटर के दाम में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
कितने बढ़े दाम
3 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला के एसवन प्रो और एसवन इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन एयर भी 15 हजार रुपये तक महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
ये हैं नए दाम
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ola electric
ओला के एसवन एयर स्कूटर की कीमत पहले 85 हजार रुपये से शुरू होती थी, लेकिन अब इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये हो गई है। खास बात यह है कि कंपनी की वेबसाइट पर 85 हजार रुपये की कीमत पर 2KWh बैटरी के साथ स्कूटर मिल रहा था, लेकिन अब शुरूआत 3KWh की बैटरी के साथ हो रही है। वहीं मिड रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर एस वन की कीमत अब 1.30 लाख रुपये से शुरू होगी जबकि पहले इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये थी। वहीं कंपनी के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन प्रो की नई कीमत 1.40 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले इसे 1.25 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता था।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
क्यों हुए महंगे
5 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola
मई महीने में केंद्र सरकार की ओर से फेम सब्सिडी में कटौती करने की जानकारी दी गई थी। फेम-2 सब्सिडी के तहत इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों पर सरकार की ओर से 40 फीसदी सब्सिडी दी जा रही थी। लेकिन इसे एक जून 2023 से कम करके 15 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि अभी कुछ ही कंपनियों की ओर से ही कीमतों को बढ़ाया या बढ़ाने का एलान किया गया है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें