ओला ई स्कूटर: तेजी से हो रहा लोकप्रिय, जानिए क्या है वजह, एक नवंबर को फिर खुलेगी बुकिंग
Ola Electric Scooter: ओला ने मात्र दो दिन के लिए शुरू की गई बुकिंग में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के स्कूटर बेचे हैं। इसी से इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसे महंगे ईंधन की वजह कहें, पर्यावरण संरक्षण के प्रति ललक कहें या इलेक्ट्रिक वाहनों का आकर्षण मानें, मगर यह तय है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में जबर्दस्त समर्थन मिला है। कंपनी ने शुरुआती बुकिंग के बाद अभी यह रोक दी है। दिवाली के मौके पर एक नवंबर को बुकिंग दोबारा खुलेगी।
ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि कंपनी ने महज दो दिन में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के स्कूटर बेचे हैं। पहले 24 घंटों में ही 600 करोड़ रुपये की बुकिंग की गई। इस स्कूटर को लेकर देश में चर्चा का बाजार गर्म है।
ये हैं ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की विशेषताएं
- अगस्त में कंपनी ने पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 लांच किया था इसकी कीमत 99,999 रुपये है।
- इसके बाद S1 Pro पेश किया यह ज्यादा शक्तिशाली होकर लंबी दूरी के लिए है। इसकी कीमत 1,29,999 रुपये है।
- इसे मात्र 499 रुपये में बुक किया गया।
- कंपनी खरीदारों को यह स्कूटर सीधे उनके घरों तक पहुंचाएगी।
- ओला S1 में 8.5 किलोवॉट का पावर आउटपुट है।
- इसे 2.98 किलावॉट लिथियम-आयन बैटरी से लैस किया गया है।
- S1 Pro को 3.97 किलोवॉट बैटरी से लैस किया गया है। यह एक बार चार्ज होने पर 181 किमी चलेगा, जबकि एथर का स्कूटर एक बार में 116 किमी चलेगा।
- ओला स्कूटर की डिजाइन भी आकर्षक है। यह डिजाइन काफी यूरोपियन है।
- ओला S1 नीदरलैंड्स की ई स्कूटर निर्माता कंपनी इटरगो द्वारा तैयार एपस्कूटर आधारित है।
इन कंपनियों से है प्रतिस्पर्धा
ओला S1 की भारत में एथर 450X, सिंपल वन, बजाज चेतक और टीवी iQube जैसी कंपनियों के ई स्कूटरों से प्रतिस्पर्धा है। सिंपल एनर्जी ने तो अपना ई स्कूटर सिंपल वन को ओला S1 की लांचिंग के दिन ही पेश किया था।
ओला S1 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसके S1 की कीमत 99,999 है, जबकि S1 Pro की कीमत 129,999 रुपये है। जबकि सिंपल वन ई-स्कूटर की कीमत 1.10 लाख, एथर 450X की 1.32 लाख रुपये, बजाज चेतक की कीमत 1.25 लाख रुपये, टीवीएस आईक्यूब की कीमत 1 लाख है।