फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   off roading car information know the full details here

Car Driving Tips: ऑफरोडिंग ड्राइविंग के लिए इन बातों का रखना है ख्याल, नहीं तो हो जाएंगे परेशान!

Sat, 27 Jul 2024 07:40 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 07:40 PM IST
सार

ऑफरोडिंग का मजा काफी अलग होता है। अगर आप भी ऑफरोडिंग ड्राइविंग के शौकीन हैं तो आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना होगा, वरना सफर में किसी भी वक्त दिक्कत हो सकती है। नीचे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन
off roading car information know the full details here
Car Driving Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में बहुत सारे लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों की ट्रिप पर निकल जाते हैं। अगर आप भी इस मानसून में ऑफरोडिंग कार ड्राइविंग करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही काम की साबित हो सकती है। दरअसल, काफी लोग लंबी छुट्टियां लेकर या काम से थोड़ा ब्रेक लेकर घूमने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में कार के जरिए ऑफरोडिंग एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। मगर यहां पर आपको कुछ बातों को याद रखना होगा, ताकि सफर का मजा खराब न हो। 

विज्ञापन

क्या होती है ऑफरोडिंग ड्राइविंग

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि ऑफरोडिंग आखिर क्या होती है। ऑफरोडिंग ड्राइविंग का सीधा सा मतलब है कि उस जगह पर गाड़ी चलाना, जहां पर सड़क कच्ची या फिर पूरी तरह से न बनी हो। इस वजह से साधारण कार को चलाना काफी कठिन हो जाता है, क्योंकि रास्तों की स्थिति काफी देयनीय होती है। ऑफरोडिंग गाड़ी को जंगल और कठिन पहाड़ी रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टायरों की अहमियत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑफरोडिंग के लिए गाड़ी के टायर काफी अहम होते हैं। गाड़ी का सारा वजन टायरों पर ही निर्भर होता है, ऐसे में टायरों की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। दरअसल, ऑफरोडिंग के लिए टायर भी अलग तरह के होते हैं, इनका साइज आमतौर पर साधारण टायरों से बड़ा होता है। ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि टायरों की ऊंचाई से टायरों का व्यास आधा होना चाहिए। 

विज्ञापन

ऑफरोडिंग रिकवरी गियर

आप समझ ही गए होंगे कि ऑफरोडिंग ड्राइविंग शहरों में कार चलाने से काफी कठिन होता है। ऐसे में कभी किसी उबड़-खाबड़ रास्ते पर गाड़ी फंस जाए तो ऐसी कंडीशन में रिकवरी गियर काफी काम आता है। रिकवरी गियर में एक किट होती है, जिसमें कार को किसी गड्डे से बाहर निकालने के लिए सबुकछ मिलता है। अगर आप ऑफरोडिंग ड्राइविंग पर जा रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें। 

लाइट का रखें ध्यान

अगर आप रात के समय में ऑफरोडिंग सफर पर जाने की सोच रहे हैं तो अपने पास लाइट की पर्याप्त सुविधा रखें। कई बार ऑफरोडिंग के दौरान रास्तों की हालत काफी खराब होती है, साथ ही रास्तों पर रोशनी भी नहीं होती है। इस परेशानी से बचने के लिए अपनी ऑफरोड कार में बढ़िया एलईडी हैडलाइट्स का इस्तेमाल करें। इस बड़ी परेशानी से बचने के लिए अपने साथ एक इमरजेंसी लाइट भी रख सकते हैं, ताकि कभी कैंपिंग के दौरान इमरजेंसी लाइट के जरिए काम किया जा सकें।

इन बातों पर भी करें गौर

ऑफरोडिंग ड्राइविंग कई बार काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसे में किसी भी खराब स्थिति से बचने के लिए अपने साथ एक इमरजेंसी किट जरूर रखें। साथ ही कोशिश करें कि आप अकेले सफर न करें। इसके अलावा सफर को आनंदपूर्ण बनाने के लिए थोड़ा बहुत खाना-पीना भी अपने साथ रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed