फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   now Honda launches new online service after Tata and Hyundai 

Tata और Hyundai के बाद अब Honda ने शुरू की नई ऑनलाइन सर्विस, घर बैठे ऐसे करें यूज 

Mon, 27 Apr 2020 07:22 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
now Honda launches new online service after Tata and Hyundai 
hyundai cars - फोटो : Amar Ujala
वायरस के चलते जारी लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में हैं। इसके चलते लोग बहुत जरूरी सामान यानी खाद्य पदार्थों के अलावा कुछ भी नहीं खरीद पा रहे हैं। इस बीच ऑटो कंपनियां अपने व्हीकल्स को बेचने के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा ले रही हैं। बता दें कि  Honda Cars India ने अपने ग्राहकों को घर बैठे कार की खरीदारी के लिए 'होंडा फ्रॉम होम' ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म को पेश करने का एलान किया है। इसके माध्यम से अब ग्राहक शोरूम पर जाए बिना ही अपने घर बैठे अपनी पसंद की कार खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। यही नहीं जल्द ही यह डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म होंडा कार इंडिया लिमिटेड के देश में सभी डीलरशिप को एक साथ करेगा। होंडा कार इंडिया लिमिटेड के बिक्री एवं विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक राजेश गोयल ने कहा कि‘होंडा फ्रॉम होम’ सुविधा नए उभरते डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए है इससे ग्राहक ऑनलाइन कार बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि 'होंडा फ्रॉम होम' में कार खरीदने के लिए ग्राहकों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले www.hondacarindia.com पर लॉग इन करना है। उसके बाद अपनी पसंद के मॉडल को चुनकर अपनी पसंद के डीलरशिप का चुनाव करना है। वहीं इसके बाद अपनी जानकारी साझा करते हुए भुगतान करना है और उसके बाद ऑनलाइन बुकिंग करनी है। 
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले Tata Motors ने ऑनलाइन बिक्री के लिए ‘Click to Drive’ नाम का एक मंच तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट की भी घोषणा की है, साथ ही ऑनलाइन बिक्री के लिए विशेष पेशकश भी की है। वहीं  Hyundai कंपनी ने भी 'Click to Buy' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनियां गाड़ियों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए इन मंचों का प्रयोग कर रही हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी ह्यूंदै भी इस प्लेटफॉर्म पर कई आकर्षक ऑफर और छूट प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed