{"_id":"5ea6e39783c1ea004532aef6","slug":"now-honda-launches-new-online-service-after-tata-and-hyundai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata और Hyundai के बाद अब Honda ने शुरू की नई ऑनलाइन सर्विस, घर बैठे ऐसे करें यूज ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata और Hyundai के बाद अब Honda ने शुरू की नई ऑनलाइन सर्विस, घर बैठे ऐसे करें यूज
Mon, 27 Apr 2020 07:22 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
hyundai cars
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरस के चलते जारी लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में हैं। इसके चलते लोग बहुत जरूरी सामान यानी खाद्य पदार्थों के अलावा कुछ भी नहीं खरीद पा रहे हैं। इस बीच ऑटो कंपनियां अपने व्हीकल्स को बेचने के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा ले रही हैं। बता दें कि Honda Cars India ने अपने ग्राहकों को घर बैठे कार की खरीदारी के लिए 'होंडा फ्रॉम होम' ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म को पेश करने का एलान किया है। इसके माध्यम से अब ग्राहक शोरूम पर जाए बिना ही अपने घर बैठे अपनी पसंद की कार खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। यही नहीं जल्द ही यह डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म होंडा कार इंडिया लिमिटेड के देश में सभी डीलरशिप को एक साथ करेगा। होंडा कार इंडिया लिमिटेड के बिक्री एवं विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक राजेश गोयल ने कहा कि‘होंडा फ्रॉम होम’ सुविधा नए उभरते डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए है इससे ग्राहक ऑनलाइन कार बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि 'होंडा फ्रॉम होम' में कार खरीदने के लिए ग्राहकों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले www.hondacarindia.com पर लॉग इन करना है। उसके बाद अपनी पसंद के मॉडल को चुनकर अपनी पसंद के डीलरशिप का चुनाव करना है। वहीं इसके बाद अपनी जानकारी साझा करते हुए भुगतान करना है और उसके बाद ऑनलाइन बुकिंग करनी है।
बता दें कि इससे पहले Tata Motors ने ऑनलाइन बिक्री के लिए ‘Click to Drive’ नाम का एक मंच तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट की भी घोषणा की है, साथ ही ऑनलाइन बिक्री के लिए विशेष पेशकश भी की है। वहीं Hyundai कंपनी ने भी 'Click to Buy' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनियां गाड़ियों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए इन मंचों का प्रयोग कर रही हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी ह्यूंदै भी इस प्लेटफॉर्म पर कई आकर्षक ऑफर और छूट प्रदान कर रही है।