{"_id":"64e5c90625d9619cb60a3ea5","slug":"noida-traffic-police-issued-2083-challans-for-not-without-dl-black-film-and-caste-indicator-on-vehicle-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Traffic Rule Violation: ट्रैफिक नियम तोड़ने के खिलाफ नोएडा पुलिस का अभियान, जानें 11 दिन में कितने कटे चालान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Rule Violation: ट्रैफिक नियम तोड़ने के खिलाफ नोएडा पुलिस का अभियान, जानें 11 दिन में कितने कटे चालान
Wed, 23 Aug 2023 02:36 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:36 PM IST
सार
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की ओर से किन नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 11 दिनों के दौरान तीन तरह के नियम तोड़ने वालों के हजारों चालान कटे हैं। नोएडा पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कितने चालान काटे गए हैं, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
किन नियमों का हो रहा उल्लघंन
जानकारी के मुताबिक नोएडा में पिछले 11 दिनों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 11 दिनों के दौरान तीन तरह के मामले में दो हजार से ज्यादा चालान किए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन
किस मामले में कितने चालान
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त से 21 अगस्त के बीच जातिसूचक शब्द वाहन पर लिखे होने के मामले में 1073 कटे हैं। जबकि शीशों पर काली फिल्म के मामले में 443 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के मामले में कुल 568 चालान काटे गए हैं। इन वाहनों में नोएडा के साथ ही अन्य जिलों और अन्य राज्यों के वाहन भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
जागरुक भी कर रही पुलिस
ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। सोशल मीडिया के साथ ही रेड लाइट पर भी लगातार कई बार अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी अगर नियमों को तोड़ा जाता है तो फिर कार्रवाई की जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
क्या हैं नियम
वाहन एक्ट के अनुसार नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी लिखवाना गैर कानूनी है। इसके अलावा वाहन के शीशे पर भी जाति और धर्म सूचक शब्द नहीं लिखवाए जा सकते हैं। साथ ही किसी भी वाहन के शीशों पर फिल्म नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?