फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Noida Police crack down on traffic rule violations issues traffic challan to 3400 people

Traffic Challan: नोएडा पुलिस ने शुरू किया सड़क सुरक्षा अभियान, 3400 लोगों का काटा चालान

Fri, 05 Jan 2024 05:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर यातायात नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने गुरुवार से अपने विशेष सड़क सुरक्षा अभियान को फिर से शुरू किया है।

विज्ञापन
Noida Police crack down on traffic rule violations issues traffic challan to 3400 people
Noida Traffic Challan - फोटो : For Reference Only

विस्तार

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर यातायात नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने गुरुवार से अपने विशेष सड़क सुरक्षा अभियान को फिर से शुरू किया है। पहले ही दिन, नोएडा पुलिस ने पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 3,400 से ज्यादा लोगों को चालान जारी किए। सड़क सुरक्षा अभियान, जिसका मकसद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान पिछले साल दिसंबर में भी 15 दिनों के लिए चलाया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार को नोएडा पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 3,453 चालकों को ई-चालान जारी किए। इनमें से 540 चालान बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वालों को दिए गए। 443 चालकों पर अवैध पार्किंग का, 266 चालकों पर गलत साइड में वाहन चलाने का, 215 चालकों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने का और 112 चालकों पर बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चलाने के लिए चालान किया गया। लगभग 67 वाहनों का चालान गलत रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए और 17 का चालान एक्सपायर्ड फिटनेस सर्टिफिकेट के साथ वाहन चलाने के लिए किया गया।
विज्ञापन


गौतम बुद्ध नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसने के उत्तर प्रदेश सरकार के वादे के बाद, नोएडा पुलिस ने सख्त यातायात नियम लागू करने की योजना बनाई है। उन्होंने सभी वाहन मालिकों और चालकों को सलाह दी है कि वे उनके खिलाफ जारी चालान के प्रति सावधान रहें। यदि किसी ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता को यातायात नियम तोड़ने के लिए तीन से ज्यादा चालान जारी किए जाते हैं तो नोएडा पुलिस उनके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिछले महीने कहा था, "सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप और उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक, जो व्यक्ति यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन करता है और उसे रेड लाइट जंपिंग, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, माल वाहनों में यात्रियों को ले जाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल या शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे अपराधों के लिए तीन से ज्यादा चालान मिलते हैं, उसके लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।"


नोएडा पुलिस ने पिछले साल सितंबर तक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को 14 लाख से ज्यादा चालान जारी किए थे। यह आंकड़ा 2022 में पुलिस द्वारा जारी किए गए चालानों की संख्या से दोगुना है। इनमें से ज्यादातर लगभग 70,000 चालान तेज रफ्तार वाले वाहनों को दिए गए। रेड लाइट जंपिंग दूसरा सबसे बड़ा अपराध था जिसके लिए चालान जारी किया गया। 2023 में गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने पर भी 10,000 से ज्यादा चालान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed