फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nitin Gadkari urges two-wheeler makers to offer helmets to vehicle buyers at discount road accidents in india

Helmet: नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहन निर्माताओं से ग्राहकों को रियायती हेलमेट उपलब्ध कराने का किया आग्रह

Thu, 05 Sep 2024 11:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 11:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दोपहिया वाहन निर्माताओं को वाहन खरीदने वालों को छूट या उचित दर पर हेलमेट उपलब्ध कराने चाहिए।

विज्ञापन
Nitin Gadkari urges two-wheeler makers to offer helmets to vehicle buyers at discount road accidents in india
Helmet - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दोपहिया वाहन निर्माताओं को वाहन खरीदने वालों को छूट या उचित दर पर हेलमेट उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली जाती है। 
विज्ञापन

गडकरी ने बुधवार को दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मैं दोपहिया वाहन निर्माताओं से अनुरोध करने के बारे में सोच रहा हूं... अगर वे वाहन खरीदने वालों को हेलमेट पर कुछ उचित छूट दे सकें, तो हम लोगों की जान बचा सकते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने स्कूल बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था की योजना बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। गडकरी ने कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा देश के हर तालुका में ड्राइविंग स्कूल शुरू करने की है।
विज्ञापन

ट्रैफिक उल्लंघनों के लिए भारी जुर्माने पर क्या बोले
मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 में यातायात उल्लंघनों पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस पर गौर करते हुए उन्होंने कहा, लेकिन वास्तव में प्रभावी प्रवर्तन भी एक बड़ी चुनौती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संकलित "अनजाने में चोट लगने की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय रणनीति" नामक एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सड़क दुर्घटनाओं के कारण सबसे अधिक मौतें अनजाने में लगी चोटों के कारण होती हैं। जो कि ऐसी मौतों का 43 प्रतिशत से अधिक है। जिसमें तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना सबसे बड़ा कारण है। 

रिपोर्ट में कहा गया है, "भारत में 2022 में अनजाने में लगी चोटों से 4,30,504 मौतें और जानबूझकर लगी चोटों के कारण 1,70,924 मौतें हुईं। 2016 से 2022 तक अनजाने और जानबूझकर लगी चोटों के कारण मौतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। सड़क यातायात दुर्घटनाएं अनजाने में लगी चोटों का सबसे बड़ा कारण (43.7 प्रतिशत) हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed