{"_id":"5ea72f5e3c6e44675c1abf4a","slug":"nissan-releases-new-datsun-redi-go-teaser-know-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nissan की ऐसी होगी नई कार, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानिए फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan की ऐसी होगी नई कार, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानिए फीचर्स
Tue, 28 Apr 2020 12:45 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nissan Datsun redi GO
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nissan India ने भारतीय बाजार में Datsun redi-GO के नए मॉडल का टीजर जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही नई Datsun redi-GO को मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Datsun Redi-Go में 799 सीसी का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो कि 5678 आरपीएम पर 54 पीएस की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 एम का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
Datsun Redi-Go की लंबाई 3429 एमएम, चौड़ाई 1560 एमएम, ऊंचाई 1541 एमएम, व्हीबेस 2348 एमएम, मिनिमम टर्निंग रेडिएस 4.7 मीटर, मिनिमम ग्राउंड क्लीयरेंस 185 एमएम और सीटिंग कैपेसिटी 5 है। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में Datsun Redi-Go के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Datsun अपने पोर्टफोलियो में बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दे रही है, जिसके लिए वह जानी जाती है। कंपनी जापान की इंजीनियरिंग और क्राफ्टमैनशिप के साथ नई Datsun redi-GO को बोल्ड डिजाइन, पावर, परर्फॉमेंस का फुल पैकेज तैयार कर रही है। नई Datsun redi-GO में बोल्ड, प्रोग्रेसिव और स्पोर्टी एक्सीरियर ऑफर किया गया है, जिसके जरिए इसका रोड पर मौजूदगी और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगी।
बता दें कि Nissan India (निसान इंडिया) भारतीय बाजार के लिए एक नई सब-4-मीटर SUV पर भी काम कर रही है। खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए बनाए जा रही Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) एसयूवी का कोडनेम EM2 रखा गया है। Nissan EM2 में Renault Triber के मॉडिफाइड CMF-A (सीएमएफ-ए) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें Renault-Nissan के नए 1.0-लीटर TCe 100 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया है।
यह इंजन यूरोप में Nissan Micra (निसान माइक्रा) और Renault Clio (रेनो क्लिओ) जैसी कारों में मिलता है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी EM2 का टीजर जारी किया था। जिससे इसके कई डीटेल्स सामने आए थे। मैग्ननाइट की ओवरऑल डिजाइन कंपनी की किक्स और ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कुछ अन्य एसयूवी से प्रेरित होगी। इसका इंजन भी एचबीसी में मिलने वाला 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा। मैग्नाइट की कीमत 6.5 लाख-8 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसे जुलाई-अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।