{"_id":"5ab8bec94f1c1b01768b75fe","slug":"nissan-india-announces-price-increase-from-1st-april-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Nissan और Datsun की कारें, जानें नई कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Nissan और Datsun की कारें, जानें नई कीमत
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
NISSAN
अगर आप भी निसान या डैटसन की कारों को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। निसान इंडिया ने 1 अप्रैल से अपनी Nissan और Datsun कारों की कीमतों में इजाफे की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि 1 अप्रैल से निसान और डैटसन ब्रांड की सभी कारों की कीमतों में 2% का इजाफा होगा। बता दें कि निसान ब्रांड के तहत भारत में माइक्रा, सनी तथा डैटसन ब्रांड के तहत टेनारो, डैटसन गो, GO+ और रेडी-GO कारें बिकती हैं।
विज्ञापन
निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर जेरोम सैगट ने अपने एक बयान में कहा कि इनपुट कॉस्ट में वृद्धि के कारण कारों की कीमतों में इजाफा हो रहा है जो कि 1 अप्रैल 2018 से लागू होगा।
विज्ञापन