फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   next generation hyundai verna production starts in march 2023, know full details

Hyundai Verna: ह्यूंदै कर रही नई वर्ना लाने की तैयारी, सिटी, अमेज, वर्टुस जैसी कारों को मिलेगी टक्कर

Thu, 09 Feb 2023 07:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 09 Feb 2023 07:17 PM IST
सार

ह्यूंदै की ओर से अब जल्द ही मिड साइज सेडान वर्ना का नया वर्जन लाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। किन कारों से इसका मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
next generation hyundai verna production starts in march 2023, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई जनरेशन वर्ना को लाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू कर सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है और इसे बाजार में किनसे चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन


आ रही है नई वर्ना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई वर्ना को पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने से इसका प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


पेट्रोल इंजन के साथ आएगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई वर्ना को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑफर कर सकती है। हालांकि इसमें टर्बो और नेचुरली एस्पीरेटिड इंजन का विकल्प मिल सकता है। इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पीरेटिड इंजन दिया जा सकता है जिससे कार को 113 बीएचपी की ताकत मिलेगी। टर्बो इंजन के तौर पर इसमें जो इंजन दिया जाएगा उससे कार को 138 बीएचपी की ताकत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा होगा डिजाइन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसका डिजाइन कंपनी की दूसरी कार इलांट्रा के जैसा हो सकता है। नई वर्ना में इलांट्रा की तरह चौड़ी ग्रिल दी जा सकती है। हालांकि उम्मीद है कि इसमें ट्यूशॉ से भी कुछ डिजाइन लिया गया है। जिसमें सी-पिलर और ड्यूल टोन अलॉय होंगे। नई वर्ना के इंटीरियर में आयोनिक-5 की झलक भी मिल सकती है।


बेहतर होगी सेफ्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई वर्ना में सेफ्टी को भी बेहतर किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसमें कंपनी ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दे सकती है। इसके साथ ही छह एयरबैग्स, एचएसए, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी जैसे कई और फीचर्स भी मिल सकते हैं।

किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इस मिड साइज सेडान का मुकाबला मारुति सुजुकी की सियाज, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टुस और स्कोडा स्लाविया जैसी कारों से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed