{"_id":"6af6ad1e6182c2be0c004ea6","slug":"new-honda-cr-v-unveiled-more-power-better-mileage-advanced-hybrid-tech-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा CR-V की नई पीढ़ी से उठा पर्दा: पहले से ज्यादा माइलेज और पावर के साथ आएगी एसयूवी, क्या होंगी खूबियां?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
होंडा CR-V की नई पीढ़ी से उठा पर्दा: पहले से ज्यादा माइलेज और पावर के साथ आएगी एसयूवी, क्या होंगी खूबियां?
Fri, 13 Nov 2026 11:54 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:54 AM IST
सार
- होंडा ने सातवीं पीढ़ी की CR-V दिखाई।
- नया प्लेटफॉर्म और डिजाइन मिल सकता है।
- एडवांस्ड टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम होगा।
- इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
होंडा सीआर-वी
- फोटो : @Honda
विस्तार
होंडा ने अपनी एसयूवी CR-V की सातवीं पीढ़ी से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की यह नई कार अगले साल बाजार में दस्तक दे सकती है। इसमें नया डिजाइन और नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। खास बात यह है कि नई CR-V में इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव वाला एडवांस्ड टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल मौजूदा मॉडल के मुकाबले 10 प्रतिशत से ज्यादा बेहतर फ्यूल इकॉनमी और ज्यादा पावर देगा। इस SUV के साथ होंडा ने अपने बड़े हाइब्रिड प्लान की दिशा में भी कदम बढ़ा दिया है।
नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी सातवीं पीढ़ी की CR-V
होंडा की बिक्री में हाइब्रिड वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी
हाइब्रिड वाहन होंडा के लिए लगातार अहम होते जा रहे हैं। मौजूदा समय में कंपनी की कुल बिक्री में हाइब्रिड वाहनों की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा है। वहीं, सीआर-वी भी अमेरिका में कंपनी की मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह एसयूवी लगातार तीसरे साल अमेरिका में चार लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है।
2030 तक 15 नई पीढ़ी के हाइब्रिड मॉडल लाने की योजना
इसे के साथ ही नई CR-V के साथ होंडा ने अपनी बड़ी हाइब्रिड योजना की शुरुआत कर दी है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक दुनियाभर में नई पीढ़ी के 15 हाइब्रिड मॉडल पेश करना है। इस योजना को पूरा करने के लिए होंडा अमेरिका में बड़े स्तर पर निवेश भी कर रही है।
अमेरिका में 3 अरब डॉलर का नया प्लांट खोलेगी कंपनी
होंडा की हाइब्रिड रणनीति को अमेरिका में किए जा रहे बड़े निवेश का भी समर्थन मिल सकता है। इसी निवेश योजना के तहत कंपनी 2029 में ओहियो में नया प्लांट खोलने वाली है। इस प्लांट पर तीन अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी सातवीं पीढ़ी की CR-V
- होंडा ने सीआर-वी की सातवीं पीढ़ी को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले नया डिजाइन देखने को मिलेगा। कंपनी ने इस एसयूवी को नए बदलावों के साथ पेश किया है। यह मॉडल अगले साल बाजार में आने वाला है।
- नई सीआर-वी की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस्ड टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम है। इसमें इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी के अनुसार, इस सिस्टम की मदद से एसयूवी पहले से ज्यादा पावर देगी। साथ ही, इसकी फ्यूल इकॉनमी में 10 प्रतिशत से ज्यादा सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
The next chapter of CR-V is taking shape. Arriving next year, the all-new 2028 Honda CR-V will feature a standard hybrid powertrain, a new platform, and a bold new design. Learn more: https://t.co/owCPcqsx6q https://t.co/n5QSIxkOjX
— Honda (@Honda) November 12, 2026