फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Ducati Scrambler Icon Dark Launched in india price features specifications safety details

Ducati: डुकाटी ने भारत में लॉन्च की नई Scrambler Icon Dark, एडवांस सेफ्टी फीचर्स से है लैस

Wed, 19 Mar 2025 05:54 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 05:54 PM IST
सार

Scrambler Icon Dark में वही 803cc का एयर और ऑयल-कूल्ड L-Twin इंजन दिया गया है, जो 73 बीएचपी की पावर और 65 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
New Ducati Scrambler Icon Dark Launched in india price features specifications safety details
Ducati Scrambler Icon Dark - फोटो : Ducati

विस्तार

इटली की मशहूर बाइक निर्माता Ducati ने भारत में अपनी Scrambler सीरीज का विस्तार करते हुए नई 2025 Scrambler Icon Dark को लॉन्च कर दिया है। 10 लाख रुपये से कम की एक्स-शोरूम कीमत में आने वाली यह बाइक Ducati Scrambler लाइनअप की सबसे किफायती बाइक बन गई है। यह मॉडल Scrambler Icon से लगभग 94,000 रुपये सस्ता है और इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो स्टाइलिश और दमदार बाइक की तलाश में हैं।
विज्ञापन


Scrambler Icon Dark में क्या है खास
नई Scrambler Icon Dark को एक डार्क थीम दी गई है, जिसमें इंजन, अलॉय व्हील्स, फ्रंट फोर्क्स और फ्रेम को पूरी तरह ब्लैक-आउट किया गया है। बाइक का मैट ब्लैक पेंट स्कीम और स्मोक्ड हेडलैंप लेंस इसे और ज्यादा अग्रेसिव लुक देते हैं। इसके अलावा, इस मॉडल में अंडर-सीट काउल को हटा दिया गया है, जो स्टैंडर्ड Scrambler Icon में देखने को मिलता था।
विज्ञापन


इंजन और परफॉर्मेंस
Scrambler Icon Dark में वही 803cc का एयर और ऑयल-कूल्ड L-Twin इंजन दिया गया है, जो 73 बीएचपी की पावर और 65 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और यह बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ आता है, जिससे गियर बदलना और भी स्मूद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2025 डुकाटी पैनिगेल V4 सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

बाइक का फ्रेम स्टील का बना है और सस्पेंशन सेटअप में Kayaba के अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स आगे और मोनोशॉक सस्पेंशन पीछे दिया गया है। यह बाइक 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील्स के साथ आती है, जिन पर Pirelli MT 60 RS टायर्स दिए गए हैं, जो हर तरह के रास्तों पर शानदार ग्रिप देते हैं।


फीचर्स और सेफ्टी
Scrambler Icon Dark में 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। सेफ्टी फीचर्स में कॉर्नरिंग ABS, चार-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइडिंग मोड – रोड और स्पोर्ट शामिल हैं।

Ducati ने इस नई Scrambler के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ब्लैक थीम और दमदार फीचर्स के साथ यह बाइक एडवेंचर और स्टाइल पसंद करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed