फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Must- Car Accessories: Top Essentials Protect Your New Ride, Enhance Safety

Car care products: नई कार खरीदी है? तो भूलकर भी न मिस करें ये एक्सेसरीज, सुरक्षा के लिए हैं बेहद जरूरी

Tue, 05 May 2026 10:00 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 05 May 2026 10:00 AM IST
सार

Essential Car Accessories: नई कार खरीदने के बाद ज्यादातर लोग बेसिक चीजों पर ही रुक जाते हैं, लेकिन बदलते समय में कार के लिए कुछ चीजें लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन जाती हैं। आइए जानते हैं हर कार मालिक को अपने पास कौन सी सही एक्सेसरीज अपनी कार की लाइफ, सेफ्टी और कंफर्ट के लिए रखनी चाहिए..
 

विज्ञापन
Must- Car Accessories: Top Essentials  Protect Your New Ride, Enhance Safety
कार एक्सेसरीज - फोटो : freepik

विस्तार

Must have car accessories: भारत में तेजी से बढ़ते ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट के बीच कार एक्सेसरीज का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कभी भी बदलते मौसम के बीच धूल, गर्मी, बारिश और ट्रैफिक जैसी परिस्थितियों में सिर्फ कार खरीदना काफी नहीं, बल्कि उसे सही तरह से मेंटेन और अपग्रेड करना भी जरूरी होता है। वहीं, भारतीय ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट के 2030 तक 200 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के अनुमान के बीच, डैशकैम और हाई-क्वालिटी फ्लोर मैट्स जैसी चीजें सुरक्षा और रखरखाव के लिए और भी जरूरी मानी जा रही हैं।
विज्ञापन


नई कार के लिए टॉप 10 जरूरी एक्सेसरीज
  • सेफ्टी का कवच (डैशकैम): सड़क दुर्घटनाओं और फर्जी दावों से बचने के लिए फ्रंट और रियर डैशकैम सबसे जरूरी माना जाता है, जिससे इंश्योरेंस क्लेम 40% तेजी से सेटल हो सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • फ्लोर मैट्स (7D/9D): साधारण मैट के बजाय 7D/9D मैट्स का इस्तेमाल करें, माना जाता है यह मानसून और गंदगी से मूल कार्पेट को बचाते हैं, जिससे फंगस और बदबू का खतरा नहीं रहता। या काफी हद तक खत्म हो जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रीमियम डिटेलिंग: कार को हमेशा नया रखने के लिए Labocosmetica PERFECTA जैसे क्विक डिटेलर और केबिन की सफाई के लिए काफी अच्छे सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  • विजिबिलिटी और कंफर्ट: रात में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए एलईडी या एचईडी हेडलाइट अपग्रेड और गर्मी से बचाव के लिए 99 प्रतिशत यूवी ब्लॉक करने वाली विंडो फिल्म्स और मैग्नेटिक सनशेड्स जरूरी हैं।
  • इमरजेंसी किट: सड़क पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर, फायर एक्सटिंग्विशर और ग्लास ब्रेकर जैसे टूल हमेशा कार में रखें।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आजकल की कारें सिर्फ चलने वाली मशीन नहीं बल्कि स्मार्ट गैजेट बनती जा रही हैं। 2026 में एआई स्मार्ट डैशकैम (5G + ADAS), सस्टेनेबल डिटेलिंग प्रोडक्ट्स और लिथियम जंप स्टार्टर जैसे ट्रेंड्स ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। यह बदलाव दिखाता है कि अब भारतीय ग्राहक गाड़ी की सुंदरता के साथ-साथ उसकी तकनीकी सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल रखरखाव को अधिक महत्व दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed