फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mumbai coastal road over 20000 cars used north-bound tunnel on its first day of opening to motorists

Mumbai Coastal Road: खुलने के पहले दिन उत्तर दिशा की ओर 20,000 से ज्यादा वाहनों ने की यात्रा, जानें डिटेल्स

Thu, 13 Jun 2024 05:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 05:49 PM IST
सार

मुंबई तटीय सड़क पर उत्तर की ओर जाने वाली सुरंग के खुलने के पहले दिन करीब 20,000 से ज्यादा कारों ने इसका इस्तेमाल किया। जानें पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
Mumbai coastal road over 20000 cars used north-bound tunnel on its first day of opening to motorists
Mumbai Coastal Road phase 2 - फोटो : X/@mieknathshinde

विस्तार

मुंबई के कोस्टल रोड (तटीय मार्ग) की उत्तरी सुरंग का उद्घाटन मोटर चालकों के लिए मंगलवार को हुआ था। पहले दिन कुल 20,450 कारों ने इसका इस्तेमाल किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे के बीच 17,910 वाहन इस सुरंग से गुजरे। यह भूमिगत सुरंग मरीन ड्राइव से शुरू है और मोटर चालकों को ब्रीच कैंडी तक ले जाती है। ऑटोमैटिक वाहन काउंटर अभी तक स्थापित नहीं होने के कारण, फिलहाल इसकी मैन्युअल रूप से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मंगलवार को शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच 2,080 कारों के साथ सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया गया। इसके बाद 5 बजे से 6 बजे के बीच 1,770 वाहन और शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच 1,650 वाहन दर्ज किए गए। इसकी तुलना में, मार्च में दक्षिणी सुरंग से, संचालन के पहले दिन, 16,331 वाहन गुजरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय और खोले गए रूट की डिटेल्स
सड़क का उत्तरी खंड वर्तमान में सिर्फ हाजी अली तक ही चालू है। जहां आठ में से सिर्फ चार इंटरचेंजर आर्म्स इस्तेमाल में हैं। उत्तर की ओर जाने वाली सड़क सिर्फ सप्ताह के दिनों में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है। रिपोर्ट में बीएमसी के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सड़क के शेष हिस्से पर काम वीकेंड और आधी रात के बाद किया जा रहा है। जिसके लिए इन समयों के दौरान इसे बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन

पूरे रास्ते के अक्तूबर तक तैयार होने की उम्मीद है। वर्तमान में, उत्तर और दक्षिण की ओर जाने वाली भुजाएं चरणों में चल रही हैं। बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण की ओर जाने वाली भुजा जुलाई के आखिर तक मरीन ड्राइव और बांद्रा-वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) के बीच पूरी तरह से चालू हो जाएगी।

2025 के आखिर तक बनने वाला है प्रोमेनेड और हरित क्षेत्र
जहां तटीय सड़क के चारों ओर का प्रोमेनेड जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं जॉगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, बटरफ्लाई गार्डन और बीएमसी द्वारा प्रस्तावित अन्य ओपन-एयर सुविधाओं जैसे खुले स्थानों के लिए इंतजार जारी रहेगा। इन सुविधाओं पर काम मानसून के बाद शुरू होगा। और इसे पूरा करने में कम से कम एक और वर्ष या उससे ज्यादा का समय लगने की उम्मीद है। जिसकी अनुमानित लागत 1,000 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, 1,857 क्षमता वाली भूमिगत कार पार्किंग स्पेस के दिसंबर 2025 तक ही बनकर तैयार होने की संभावना है।

मुंबई कोस्टल रोड के बारे में
मुंबई कोस्टल रोड सुरंगों, वाहनों के आदान-प्रदान और पुलों से युक्त 10.6 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर है। मुंबई तटीय मार्ग को बनाने में 13,983.8 करोड़ रुपये की लागत आई। जिसमें 9,383.7 करोड़ रुपये की निर्माण लागत और अन्य प्रशासनिक शुल्क शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed