BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Renault Triber, कंपनी ने बढ़ा दीं कीमतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Renault India ने ज्यादा बिकने वाली MPV कार Renault Triber को नए इंजन के साथ बाजार में उतारा है। ट्राइबर को नए बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी ने उसके स्पेसिफिकेशन में कोई खास बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन उसकी कीमतों में बढ़ोतरी अवश्य की है।
चार से 29 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी
बीएस6 इंजन वाली रेनो ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। कंपनी ने नई ट्राइबर की कीमतों में चार हजार रुपये से 29 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं कंपनी जल्द ही ट्राइबर का एएमटी वेरियंट के साथ, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट भी लॉन्च करेगी।
पिछले साल नवंबर में बढ़ी थी कीमतें
बीएस6 इंजन के साथ आने वाली ट्राइबर में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। पिछले साल नवंबर में ही रेनो ने ट्राइबर के टॉप वेरियंट को 15-इंच अलॉय व्हील के साथ उतारा था। जिसके बाद कीमतों में चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
बीएस6 इंजन वाली ट्राइबर की कीमतें
Triber RXE: 4.99 लाख रुपये
Triber RXS: 5.74 लाख रुपये
Triber RXT: 6.24 लाख रुपये
Triber RXZ: 6.78 लाख रुपये
शुरुआती MPV सेगमेंट में कब्जा
एंट्री लेवल सेगमेंट में रेनो ट्राइबर ने एमपीवी सेगमेंट के 10 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमाया है। टोयोटा इनोवा इस सेगमेंट में के प्रीमियम हिस्से पर पहले ही कब्जा जमा चुकी है। वहीं मारुति की XL6 और महिंद्रा मराजो ने मिडिल सेगमेंट पर। रेनो इंडिया की ट्राइबर आने से छह लाख के शुरुआती सेगमेंट में 62 फीसदी का उछाल आया है। खास बात यह है कि एमपीवी सेगमेंट में पेट्रोल व्हीकल्स की मांग भी बढ़ी है, जो पांच से सात सालों में पांच फीसदी से बढ़ कर 35 से 38 फीसदी तक पहुंच गई है।