देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों में से एक ओला की ओर से ग्राहकों को जल्द ही नया ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिलने वाला है। कंपनी के संस्थापक भाविश अग्रवाल की ओर से हाल में ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से कब से नए ओएस के अपडेट की शुरूआत होगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
कब से मिलेगा अपडेट
2 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola india
कंपनी के संस्थापक भाविश अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि ओला के स्कूटर्स को अगले हफ्ते से नए मूव ओएस3 की अपडेट दी जाएंगी। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इसका बीटा वर्जन जारी किया गया था। जिसे कुछ ग्राहकों को दिया गया था। लेकिन अब सभी ग्राहकों के लिए इस नए अपडेट को जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
संस्थापक ने दी यह जानकारी
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला के संस्थापक भाविश की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है कि MoveOS 3 अगले सप्ताह सभी के लिए शुरू हो रहा है! इसकी प्रमुख विशेषताओं में कई चीजें होगी और प्रदर्शन में बड़ा सुधार होगा। आशा है कि आप सभी इसका आनंद लेंगे। ओला एसडब्ल्यू टीम द्वारा शानदार काम किया गया है। एक साल में तीन बड़ी रिलीज कंपनी ने की हैं।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
क्या होगी खासियत
4 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola india
जानकारी के मुताबिक ओला के नए मूव ओएस3 में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। इन फीचर्स में हाइपरचार्जर नेटवर्क के साथ ही कंपेटिबिलिटी मोड, पार्टी मोड, मूड प्रॉक्सिमिटी अनलॉक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर को पार्टी मोड में शिफ्ट करते ही लाइट्स पार्टी मोड के हिसाब से सेट हो जाएंगी। इसके अलावा प्रॉक्सिमिटी लॉक और अनलॉक के जरिए स्कूटर को मैनुअल तरीके से लॉक या अनलॉक करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इस अपडेट के बाद स्कूटर के पास आते ही यह अनलॉक हो जाएगा और दूर जाते ही लॉक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
मिलेगी हाइपर चार्जिंग
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : ola electric
मूव ओएस 3 अपडेट में एक और शानदार फीचर मिलेगा। इस फीचर को हाइपर चार्जिंग के साथ दिया गया है। अपडेट के बाद इस फीचर की मदद से स्कूटर को कम समय में ज्यादा चार्ज किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक इस फीचर के जरिए सिर्फ एक मिनट की चार्जिंग से स्कूटर को तीन किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अगर स्कूटर को इस फीचर के साथ 15 मिनट तक चार्ज किया जाता है तो स्कूटर को 50 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च