{"_id":"64fec31b3042a1f2890a9fc5","slug":"more-luggage-or-passenger-in-the-car-causes-damage-these-parts-including-the-engine-are-affected-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार में जरुरत से ज्यादा सामान रखने से होता है नुकसान, इंजन सहित इन पार्ट्स पर होता है असर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार में जरुरत से ज्यादा सामान रखने से होता है नुकसान, इंजन सहित इन पार्ट्स पर होता है असर
Mon, 11 Sep 2023 01:05 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:05 PM IST
सार
अक्सर लोग अपनी कार में जरुरत से ज्यादा सामान रखते हैं। इसके अलावा कई बार क्षमता से ज्यादा यात्रियों को भी कार में बैठाते हैं। ऐसा करने से कार के किन पार्ट्स पर बुरा असर होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई लोग अपनी कार को चलता-फिरता घर बना लेते हैं। या फिर कई बार क्षमता से ज्यादा लोगों को कार में बिठाकर सफर करते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसा करने से कार के इंजन के साथ ही और किन पार्ट्स को नुकसान होता है।
विज्ञापन
कार पर होता है बुरा असर
ओवरलोडिंग के कारण कार पर काफी बुरा असर होता है। दरअसल, कार को एक निश्चित सीमा तक ही वजन उठाने के मुताबिक बनाया जाता है। अगर कार में क्षमता से ज्यादा सामान या यात्रियों के साथ सफर किया जाता है, तो इससे कार की बॉडी पर बुरा असर होता है। कई बार को बॉडी फ्रेम में क्रैक आने का खतरा भी हो जाता है। ऐसा होने पर उसे ठीक करवाना काफी महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
इंजन पर असर
कार में ज्यादा सामान रखने और ज्यादा यात्रियों के साथ सफर करने से इंजन पर भी बुरा असर होता है। क्षमता से ज्यादा वजन होने के कारण इंजन को कार चलाने के लिए ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है। जिससे इंजन के महत्वपूर्ण पार्ट्स के जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
सस्पेंशन पर असर
ओवरलोडिंग के कारण कार के सस्पेंशन पर भी असर होता है। एक निश्चित वजन के मुताबिक ही कार के सस्पेंशन को बनाया जाता है। अगर कार में लगातार ज्यादा वजन रखा जाता है तो इसका बुरा असर सस्पेंशन पर होता है। लंबे समय तक ऐसा करने से सस्पेंशन जल्दी खराब हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
अलाइनमेंट होता है खराब
क्षमता से ज्यादा भार ढोने के कारण कार का अलाइनमेंट जल्दी खराब हो जाता है। जिसके कारण जल्दी ही टायर भी खराब होते हैं और कई बार कार का अलाइनमेंट आउट होने के कारण सेंटर भी आउट हो जाता है। जिसे ठीक करवाना काफी खर्चीला हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल