फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MG Motors is launching its cheapest SUV in India

MG Motor ला रही 10 लाख से कम कीमत में छोटी SUV, विटारा ब्रेजा और Hyundai Venue को देगी टक्कर

Fri, 24 Apr 2020 11:37 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 24 Apr 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
MG Motors is launching its cheapest SUV in India
MG MOTOR CARS - फोटो : MG Motors

एमजी मोटर भारतीय बाजार में एक छोटी एसयूवी उतारने की योजना बना रही है। बता दें कि यह एसयूवी देश में ब्रिटिश कार निर्माता की सबसे सस्ती एसयूवी होगी। इस कार की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम रहने की संभावना है। एमजी मोटर्स ने पिछले साल भारत में अपनी पहली कार हेक्टर को लॉन्च किया था। कंपनी की इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस आने वाली नई कार को एमजी हेक्टर के नीचे ही स्लॉट किया जाएगा। 

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के एमडी राजीव चाबा ने कहा कि कंपनी की यह छोटी एसयूवी 2021 में भारत में लॉन्च की जा सकती है। यह नई कार ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, महिंद्रा एसयूवी 300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सॉन जैसी कारों को टक्कर देगी। एमजी मोटर्स इस नई सब 4 मीटर एसयूवी में पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एमजी मोटर्स इसके बाद भारत में एक और कार लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी इसके बाद नई एमपीवी MG G10 को लॉन्च करेगी। यह कार किआ कार्निवल को टक्कर देगी। हालांकि इस कार की कीमत काफी ज्यादा है। यानी 30 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत होने का अनुमान है। यह नई एमपीवी 7 और 8 सीटों वाले ले आउट में आएगी। इसमें एमजी की आईस्मार्ट कनेक्टेड तकनीक, पैनोरैमिक सनरूफ, 10,1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड स्लाइडिंग रियर दरवाजे, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे बता दें कि कंपनी ने इस नई एमपीवी को फरवरी 2020 में ऑटो एक्सो में भी पेश किया था। 

विज्ञापन

एमजी G10 के ग्लोबल स्पेक को पावर देने के लिए 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर युक्त टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ हो सकता है। यह 223 बीएचपी की पावर और 345 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। कार में 1.9 लीटर और 2.4 लीटर डीजल इंजन विकल्प भी दिए गए हैं। 

 

बता दें कि एमजी मोटर्स ने कुछ दिन पहले ही अपनी एसयूवी हेक्टर का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च किया है। इसमें पहले की तरह ही 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा। यह 170 पीएस पावर और 350 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। हेक्टर में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है। बीएस6 पेट्रोल इंजन में 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टार्क मिलता है।

वहीं कीमत की बात की जाए तो बीएस6 अपडेट के बाद गाड़ी की कीमत में 40 से 45 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.88 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपये है। वहीं बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपये और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपये है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed