फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes-Maybach S-Class recalled in India Know Details

Mercedes-Benz Recall: लग्जरी सैलून मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास को भारत में मंगाया गया वापस, जानें आई क्या खराबी

Thu, 12 Dec 2024 09:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 09:25 PM IST
सार

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने देश में Maybach S-Class (मेबैक एस-क्लास) की मौजूदा पीढ़ी के लिए स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी व्यक्तिगत रूप से ग्राहकों से संपर्क करेगी और सुधार करेगी।

विज्ञापन
Mercedes-Maybach S-Class recalled in India Know Details
Mercedes-Maybach S-Class - फोटो : Mercedes-Benz

विस्तार

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने देश में Maybach S-Class (मेबैक एस-क्लास) की मौजूदा पीढ़ी के लिए स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है। जर्मन ऑटोमेकर ने वाहन के इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) सॉफ्टवेयर में समस्या के कारण 29 अप्रैल, 2021 और 27 जनवरी, 2024 के बीच निर्मित मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास की 386 यूनिट्स को वापस मंगाया है। इस बीच, 21 अप्रैल, 2021 को निर्मित मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास की एक यूनिट को भी इसी समस्या के कारण वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन

Mercedes-Maybach S-Class recalled in India Know Details
Mercedes-Maybach S-Class - फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास को वापस मंगाया गया
SIAM के साथ साझा किए गए डिटेल्स के मुताबिक, मर्सिडीज-बेंज ने कहा कि ECU सॉफ्टवेयर मौजूदा स्पेसिफिकेशंस को पूरा नहीं कर सकता है। कार निर्माता ने बताया कि पुराने सॉफ्टवेयर के कारण एक्जॉसट तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे इंजन वायरिंग हार्नेस, कैटेलिटिक कनवर्टर और अन्य सहित आसपास के कंपोनेंट्स को नुकसान हो सकता है। इससे बिना किसी पूर्व चेतावनी के प्रोपल्शन में कमी भी आ सकती है। जबकि आग लगने के जोखिम में भी बढ़ोतरी से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्सिडीज-बेंज ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी व्यक्तिगत रूप से ग्राहकों से संपर्क करेगी और सुधार करेगी, जिसमें सॉफ्टवेयर अपडेट शामिल होना चाहिए। मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और मेबैक एस-क्लास ब्रांड के प्रमुख सैलून हैं। जिनकी कीमत एस-क्लास के लिए 1.77 करोड़ रुपये से शुरू होती है। जबकि मेबैक एस-क्लास की कीमत 2.72 करोड़ रुपये से शुरू होती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन

Mercedes-Maybach S-Class recalled in India Know Details
Mercedes-Maybach S-Class - फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है - S 580 और S 680. S 580 में 4.0-लीटर आठ-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 469 बीएचपी और 700 एनएम पीक टॉर्क देता है। जबकि S 680 में फ्लैगशिप 6.0-लीटर वी12 पेट्रोल मोटर है जो 603 बीएचपी और 900 एनएम पीक टॉर्क देता है। दोनों यूनिट्स में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है जो चारों पहियों को पावर देता है। दोनों वेरिएंट्स में टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी प्रति घंटे तक सीमित है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की आगामी कारें
वाहन निर्माता से जुड़े अन्य समाचारों में, मर्सिडीज-बेंज नए साल की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए कमर कस रही है और 9 जनवरी, 2025 को G-क्लास 580 को पेश करेगी। ऑल-इलेक्ट्रिक G-क्लास EQG कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। लेकिन ज्यादा पारंपरिक लुक के लिए EQ-प्रेरित स्टाइलिंग को छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed