{"_id":"66bb59026f2c468b6309f932","slug":"mercedes-benz-gle-300d-4matic-amg-line-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz: मर्सिडीज-बेंज GLE 300d 4MATIC AMG लाइन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes-Benz: मर्सिडीज-बेंज GLE 300d 4MATIC AMG लाइन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 13 Aug 2024 06:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:31 PM IST
सार
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने GLE 300d 4MATIC में नई AMG लाइन ट्रिम लॉन्च की है। जिससे लग्जरी एसयूवी को एक ज्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है। जानें पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
Mercedes-Benz GLE 300d 4MATIC AMG Line
- फोटो : Mercedes-Benz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने GLE 300d 4MATIC में नई AMG लाइन ट्रिम पेश की है, जिससे लग्जरी एसयूवी को एक ज्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है। नई मर्सिडीज-बेंज GLE 300d 4MATIC AMG Line की कीमत 97.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। और यह इस समय बेची जा रही प्रोफेशनल लाइन ट्रिम को रिप्लेस करेगी। लग्जरी कार निर्माता पहले से ही GLE 450d और GLE 450 वेरिएंट पर AMG लाइन पेश कर चुका है और यह नई कार लाइनअप को पूरा करता है।
विज्ञापन
इंजन पावर और स्पीड
GLE 300d 4MATIC AMG Line में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 265 बीएचपी का पावर और 550 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यूनिट को 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर (ISG) के साथ जोड़ा गया है जो 20 बीएचपी और 220 एनएम का पावर बढ़ाता है। इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है जो पावर को सभी चार पहियों पर भेजता है। GLE 300d सिर्फ 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। और इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटा है।

कैसा है नया लुक और डिजाइन
GLE 300d 4MATIC AMG Line ब्रांड की लोकप्रिय पेशकश में लुक और हार्डवेयर को अपग्रेड करती है। बदलावों की बात करें तो, इसमें क्रोम फिनिश एक नया डायमंड ग्रिल शामिल है। जिसमें सेंटर में बड़ा तीन-पॉइन्ट वाला स्टार इंटीग्रेटेड है। सिंगल लौवर को डार्क ग्रे मैट में पेंट किया गया है और क्रोम इंसर्ट और ब्लैक फ्रेम के साथ मिलते हैं।
GLE 300d 4MATIC AMG Line ब्रांड की लोकप्रिय पेशकश में लुक और हार्डवेयर को अपग्रेड करती है। बदलावों की बात करें तो, इसमें क्रोम फिनिश एक नया डायमंड ग्रिल शामिल है। जिसमें सेंटर में बड़ा तीन-पॉइन्ट वाला स्टार इंटीग्रेटेड है। सिंगल लौवर को डार्क ग्रे मैट में पेंट किया गया है और क्रोम इंसर्ट और ब्लैक फ्रेम के साथ मिलते हैं।
Mercedes-Benz GLE 300d 4MATIC AMG Line
- फोटो : Mercedes-Benz
GLE 300d AMG Line में क्रोम स्ट्रिप के साथ AMG फ्रंट एप्रन और डिफ्यूजर जैसी दिखने वाली AMG रियर एप्रन भी है। आगे की ओर खास एयर इनलेट्स के साथ फ्रंट और रियर विंग फ्लेयर्स को कार के कलर में पेंट किया गया है। एसयूवी को 20 इंच के AMG लाइट-अलॉय व्हील्स में अपग्रेड किया गया है जो ट्रेमोलाइट ग्रे कलर के हैं। और इसमें परफोरेटेड फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ एक बड़ा ब्रेकिंग सिस्टम है। पुराने मॉडल की तुलना में अपग्रेड मॉडल 1.2 लाख रुपये महंगा हो गया है।
फीचर्स
अन्य अपग्रेड में लेटेस्ट जेनरेशन का MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। जो एलसीडी स्क्रीन के जरिए कंफर्ट फंक्शन के लिए ज्यादा कंट्रोल के साथ आता है। GLE में 13-स्पीकर बर्मस्टर सराउंड साउंड सिस्टम भी है।

मुकाबला
Mercedes-Benz GLE भारतीय बाजार में कई कारों को टक्कर देती है। जिसमें BMW X5, Audi Q7, Lexus RX, Volvo XC90 और लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में इसी तरह की कारें शामिल हैं। यह मॉडल कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है।