भारत में लॉन्च हुई डीजल इंजन के साथ Mercedes-Benz E 350d, जानिए कीमत और फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mercedes-Benz India ने अपनी कार 350d डीजल भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे अपनी वेबसाइट पर भी पेश कर दिया है। बता दें कि इस मॉडल को कुछ महीनों पहले ही बाजार में बंद कर दिया था। लेकिन अब कंपनी ने इसे BS6 में अपग्रेड किया है। यह ई-क्लास का टॉप डीजल वैरिएंट है। जो सिर्फ Elite ट्रिम वैरिएंट में ही उपलब्ध है। Mercedes-Benz E 350d की कीमत 75.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है।
Mercedes-Benz E 350d में फ्रंट और रियर के लिए वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटों के साथ मेमोरी फंक्शन सीटें और स्टीयरिंग व्हील, एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, 360-डिग्री कैमरा, रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स, बर्मस्टर साउंड सिस्टम के साथ 13 स्पीकर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और केबिन में ओपन-पोर ब्लैक एशवुड ट्रिम दिया गया है। कंपनी ने इसमें बड़ा 18 इंच के अलाय व्हील्स दिए हैं।
E 350d में अडेप्टिव कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरैमिक सनरूफ दिया है। इस मॉडल में कंपनी ने एयर सस्पेंशन दिया है, जिसके चलते बेहतर और आरामदायक राइड क्वॉलिटी मिलती है। Mercedes-Benz E-Class भारत में कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। इसका E 350d वैरिएंट भारत में BMW 530d को इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगा।
Mercedes-Benz E 350d इंजन 282 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 9G ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह पुराने मॉडल के मुकाबले 20 बीएचपी पावर और 20 एनएम ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। E 350d को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 5.7 सेकंड का वक्त लगता है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। इसमें 3.0 लीटर V6 डीजल इंजन दिया है इसे सबसे पहले भारत में साल 2018 में S-Class में उतारा गया था।